Vastu Tips for Flat Buying: खरीदने जा रहे हैं फ्लैट तो रखें इन 6 बातों का ध्यान, वरना लग जाएगा वास्तु दोष!
TV9 Bharatvarsh July 23, 2026 01:43 PM

Vastu Tips for Flat Buying: मध्यवर्गीय परिवार का सबसे बड़ा सपना होता है अपना घर. अपना घर लेने के लिए इंसान अपनी पूरी जिंदगी खपा देता है वो इसके लिए पाई पाई जोड़ता है. भारत में मध्यवर्गीय परिवार के लोग अपनी मेहनत से अपना आशीयाना खरीदते या बनवाते हैं, ताकि वो उसमें अपने परिवार के साथ सुख-शांति से रह सकें, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग फ्लैट या घर खरीदते समय वास्तु के नियमों की अनदेखी कर देते हैं.

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि फ्लैट की गलत दिशा उसमें वास्तु दोष उत्तपन्न कर सकती है. साथ ही आपके घर में नकारात्मकता भी फैला सकती है, तो आइए जानते हैं कि फ्लैट खरीदते समय वास्तु की किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

फ्लैट लेते समय रखें इन बातों का ध्यान

फ्लैट का आकार: फ्लैट का आकार वर्गाकार या आयताकार हो. साथ ही फ्लैट की उत्तर-पूर्व दिशा खुली होनी चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.

मुख्य द्वार का प्रवेश: वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्लैट का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में होना चाहिए. मुख्य द्वार का इन दिशाओं में होना बहुत शुभ होता है. ध्यान रखें कि फ्लैट का मुख्य द्वार दक्षिण-पश्चिम दिशा में न हो. ये दिशा मुख्य द्वार के लिए सामान्यतः कम शुभ होती है. दरवाजे के सामने सीढ़ियां, बंद दीवार या संकरी गैलरी न हो. इस बात का भी फ्लैट लेते समय पूरा ध्यान रखें.

किचन की दिशा: दक्षिण-पूर्व दिशा में रसोई घर बहुत शुभ माना जाता है. ये अग्नि तत्व की दिशा मानी जाती है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम दिशा भी रसोई होना शुभ होता है.

बेडरूम की दिशा : फ्लैट में मास्टर बेडरूम का भी ध्यान रखें. मास्टर बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए. इस दिशा में मास्टर बेडरूम होने से आत्मविश्वास बढ़ता है और निर्णय क्षमता लेने की क्षमता बढ़ती है.

टॉयलेट की दिशा: फ्लैट खरीदते समय टॉयलेट की दिशा का ध्यान भी अवश्य रखें. टॉयलेट कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं हो. शौचालय का स्थान पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए.

बालकनी या बड़ी खिड़कियों की दिशा: प्लैट में बालकनी या बड़ी खिड़कियां उत्तर और पूर्व दिशा में खुलें. इस दिशा में खुलने वाली खिड़कियां प्राकृतिक प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं.

ये भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी के दिन पूजा के समय करें इन 5 मत्रों का जाप, मिलेगी श्री हरि विष्णु की कृपा!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.