India vs Zimbabwe T20: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में टीम इंडिया से जीत की उम्मीद होगी. उस जीत की शानदार स्क्रिप्ट को लिखने में अभिषेक शर्मा बड़ा रोल प्ले कर सकते हैं. लेकिन, इन सबके बीच भारतीय क्रिकेट फैंस ये कतई नहीं चाहेंगे कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाड़ी से आगे निकलें. ये माजरा T20 में एक कैलेंडर ईयर के दौरान सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने से जुड़ा है. फिलहाल, पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम जो रिकॉर्ड है, अभिषेक ने उसकी बराबरी कर रखी है. मतलब, जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में अभिषेक अब अगर एक बार भी चूके तो फिर बड़ी खराबी होगी. क्योंकि, वो पाकिस्तानी खिलाड़ी से आगे निकल जाएंगे.
पाकिस्तान के खिलाड़ी से आगे नहीं निकलना अभिषेक शर्मा!T20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 9 डक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत के अभिषेक शर्मा, पाकिस्तान के शादाब खान और अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है. अभिषेक शर्मा इसी साल अब तक 9 बार जीरो पर आउट हुए हैं. वहीं शादाब खान ने ये रिकॉर्ड 2024 में बनाया था. राशिद खान 2019 में T20I में 9 बार डक होने वाले पहले क्रिकेटर बने थे. साफ है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 में अभिषेक शर्मा अब अगर एक और बार जीरो पर आउट होते हैं तो वो ना सिर्फ इस मामले में पाकिस्तान के शादाब खान को पीछे छोड़ेंगे बल्कि अफगानिस्तान के राशिद खान से भी आगे निकल जाएंगे.
रिकॉर्ड को तोड़ना और नए रिकॉर्ड बनाना, अच्छी बात है. लेकिन, कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जिससे बचना ही बेहतर होता है. T20 में एक कैलेंडर ईयर के दौरान सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाला रिकॉर्ड ठीक वैसा ही है.
अभिषेक शर्मा पर बेहतरीन आगाज दिलाने का जिम्माआयरलैंड और इंग्लैंड में जो हुआ, उसके बाद जिम्बाब्वे में जीत अहम हो गई है. उस जीत को हासिल करने के लिए टीम इंडिया को बेहतर शुरुआत मिलना जरूरी है. T20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाने का वो काम अभिषेक शर्मा ही करते हैं. ऐसे में ना तो टीम इंडिया और उसके फैंस ये चाहेंगे कि वो सीरीज के तीनों मैचों के दौरान एक बार भी जीरो पर आउट हों.
क्या इतिहास दोहराएंगे अभिषेक?अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे में जब अपनी डेब्यू सीरीज खेली थी तो उसके एक मैच में 46 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया था. ये वो प्रदर्शन है, जिसे अभिषेक शर्मा से एक और बार दोहराने की उम्मीद की जा सकती है.