आज से शुरू हो रहे हैं 23rd Commonwealth Games, भारत के इतने खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा
samacharjagat-hindi July 23, 2026 03:43 PM

खेल डेस्क। स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आज 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने जा रहे हैं। 2 अगस्त तक चलने वाले इस कॉमनवेल्थ गेम्स में 74 देशों के 3,000 से ज्यादा खिलाड़ी पदक के लिए आपस में भिड़ेंगे। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 खेलों में 215 गोल्ड सहित कुल 1,168 मेडल दांव पर होंगे। भारत के 126 खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। देश के कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है।

भारत को पैरा स्पोर्ट्स सहित 13 खेलों में 32 पदक मिलने का अनुमान है, जिसमें केवल 7 गोल्ड शामिल हैं। 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को इस बार गोल्ड का दावेदार नहीं माना गया है। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में आज भारत के अभियान की शुरुआत लॉन बाउल्स से होगी। आज भारतीय खिलाड़ी दो मुकाबलों में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

यही मुकाबले ग्लासगो सीडब्ल्यूजी 2026 में भारतीय दल के पहले मुकाबले होंगे। आज ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आधिकारिक उद्घाटन समारोह आयोजिक होगा। पुरुष एकल वर्ग में दुनिया के 21वें नंबर के खिलाड़ी पुतुल सोनोवाल से देश को पदक की उम्मीद है। उनका मुकाबला स्कॉटिश इवेंट कैंपस में सेक्शनल प्ले के तहत कनाडा के रयान बेस्टर से होगा।

ग्लासगो के नाम दर्ज होगा इतिहास
आपको बात दें कि रयान बेस्टर मौजूदा पुरुष एकल विश्व चैंपियन भी हैं। वह लगातार सातवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स में कनाडा का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। उनके सामने भारतीय खिलाड़ी को कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। कॉमनवेल्थ गेम्स पहली बार लॉन बाउल्स और पैरा बाउल्स की प्रतियोगिताएं इनडोर खेली जाएंगी। इसके लिए एसईसी सेंटर के भीतर चार अस्थायी रिंक तैयार किए गए हैं। यानी ग्लासगो के नाम इतिहास दर्ज होगा।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.