MG Windsor EV की प्राइस लिस्ट बदली, कुछ मॉडल्स महंगे तो कुछ पर मिली राहत, देखें पूरी नई प्राइस लिस्ट
TV9 Bharatvarsh July 23, 2026 03:43 PM

JSW MG Motor India ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार Windsor EV की कीमतों में बदलाव कर दिया है. नई प्राइस लिस्ट के बाद जहां स्टैंडर्ड मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी होगी, वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन चुनने वालों को कुछ वेरिएंट्स में राहत भी मिलेगी. यानी अब खरीदारी का खर्च इस बात पर भी निर्भर करेगा कि ग्राहक बैटरी के साथ कार खरीदता है या BaaS मॉडल का चुनाव करता है.

MG Windsor ईवी वेरिएंट कीमत

सबसे ज्यादा कीमत में बढ़ोतरी Windsor EV के एंट्री-लेवल Excite वेरिएंट में की गई है. यह मॉडल 38kWh बैटरी पैक के साथ आता है और अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.70 लाख रुपये हो गई है. कंपनी ने इस वेरिएंट की कीमत में 60,000 रुपये का इजाफा किया है.इसके अलावा Exclusive और Essence वेरिएंट भी पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। अब इनकी शुरुआती कीमत लगभग16 लाख रुपये और 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है. इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत में करीब 46,900 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

MG Windsor BaaS वेरिएंट कीमत

अगर बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल की बात करें तो Exclusive Pro और Essence Pro वेरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. Exclusive Pro अब 51,900 रुपये महंगा हो गया है, जबकि टॉप-स्पेक Essence Pro के लिए ग्राहकों को 39,900 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे.हालांकि, BaaS मॉडल चुनने वाले ग्राहकों के लिए तस्वीर थोड़ी अलग है.

इस प्लान के तहत Exclusive BaaS और Essence BaaS वेरिएंट की कीमत में 13,100 रुपये की कमी की गई है. यह ऑप्शन उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो वाहन और बैटरी की लागत को अलग-अलग रखना चाहते हैं. हालांकि, Pro BaaS वेरिएंट्स की कीमतों में भी स्टैंडर्ड मॉडल की तरह बढ़ोतरी देखने को मिली है.

MG Windsor ईवी बैटरी ऑप्शन

MG Windsor EV फिलहाल दो बैटरी ऑप्शन में आती है. 38kWh बैटरी पैक वाला मॉडल एक बार चार्ज करने पर 332 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज देता है. वहीं, 52.9kWh बैटरी पैक के साथ यह इलेक्ट्रिक कार 449 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है. नई कीमतों के बाद ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार स्टैंडर्ड या BaaS मॉडल में से बेहतर ऑप्शन चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले Toyota ने बढ़ाया सस्पेंस, नई SUV का पहला टीजर आया सामने, जल्द होगी एंट्री

फैमिली कार लेने का प्लान है तो करें इंतजार, दिवाली 2026 तक आ रही हैं ये 4 दमदार 7-सीटर SUVs

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.