Chaturmas 2026: ब्रह्म, ऐन्द्र, शिववास का संयोग… इस साल 119 दिन बाद जागेंगे विष्णु, जानें 100 सालों में कब सबसे ज्यादा रहे चातुर्मास
TV9 Bharatvarsh July 23, 2026 03:43 PM

Chaturmas 2026: हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास लग जाता है. इसको चौमासा भी कहते हैं. ये वो समय होता है, जब भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और पाताल लोक में जाकर विश्राम करते हैं. ये समय पूजा-पाठ, जप, तप साधना आदि के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है. वहीं इस समय शादी-विवाह, सगाई, मुंडन संस्कार, नामकरण, गृह प्रवेश जैसे सभी मांलगिक काम रोक दिए जाते हैं. चातुर्मास का समय बहुत विशेष होता है. ये देवताओं का शयनकाल होता है.

इस दौरान किए गए मांगलिक कामों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता. इसके विपरीत इस समय पूजा-पाठ, जप, तप साधना आदि का फल कई गुना अधिक मिलता है. इस साल 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है. इस दिन ब्रह्म, ऐन्द्र, शिववास योग का संयोग बनेगा. इसी दिन चातुर्मास की शुरुआत होगी, जिसका समापन 20 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन होगा. इस साल कुल 119 दिन भगवान का शयनकाल रहेगा. हर साल पंचांग के अनुसार, भगवान के शयनकाल का समय बदलता रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं पिछले 100 सालों में चातुर्मास की अवधि कब-कब सबसे अधिक रही है? आइए जानते हैं.

हर साल क्यों बदलती है चातुर्मास की अवधि?

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि चातुर्मास के चार ही महीने होते हैं, लेकिन पंचांग के अनुसार, भगावन विष्णु के विश्राम का समय हमेशा एका जैसा नहीं होता. पिछले 101 सालों में चातुर्मास की अवधि 117 से 149 दिनों के बीच रही है. साल 1926 से 2026 तक के पंचांग देखने पर पता चलता है कि चातुर्मास के समय में चंद्रमा की गति, तिथियों के घटने बढ़ने और अधिकमास की वजह से हर साल बदलाव होता रहा है.

साल 1982 और 1955 में सबसे ज्यादा रहा चातुर्मास

साल 1982 में भगवान विष्णु ने 149 दिनों तक विश्राम किया था. इस साल चातुर्मास की अवधि 149 दिनों की थी. ऐसा इसलिए हुआ था, क्योंकि चातुर्मास के बीच में अधिकमास लग गया था और चंद्रमा धरती से दूर हो गया था, जिस वजह से तिथियां लंबी हो गईं थीं. 1982 से भी पहले एक बार और ऐसा हुआ था. वो साल था 1955 का. 1955 में चातुर्मास 149 दिनों का था.

वहीं पिछले 100 साल का इतिहास देखा जाए तो 118 दिनों का चातुर्मास 32, 119 दिन का 26 और 117 दिनों का 25 बार लगा है. अधिकतम चातुर्मास 149 दिनों का 1982 और 1955 में लगा था.

ये भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी के दिन पूजा के समय करें इन 5 मत्रों का जाप, मिलेगी श्री हरि विष्णु की कृपा!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.