Gold-Silver Rate Today on July 23: आज देश में सोने की कीमतों में कोई गिरावट नहीं आई है और न ही इसके रेट बढ़े हैं. सोने की कीमतें कल के मुकाबले पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं. कल यानी कि 22 जुलाई, बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेजी और डॉलर की मजबूती के चलते भारत में सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 2100-2290 रुपये की तेजी आई थी. आज भी कीमतें उसी बढ़े हुए स्तर पर बरकरार है.
आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,46,520 रुपये है. इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,34,310 रुपये है. 18 कैरेट सोने की कीमत 1,09,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत औसत से मामूली ऊपर है. यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,670 रुपये है. स्थानीय टैक्स अधिक होने के चलते चेन्नई देश का सबसे महंगा सर्राफा बाजार बना हुआ है. यहां आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,140 रुपये है.
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का माहौल है. इससे कच्चे तेल की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में निवेशक शेयर बाजार से पैसे निकालकर सोने पर लगा रहे हैं. जब भी कभी युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ जाती है. कमजोर रुपया भी कीमतें कम न होने की एक बड़ी वजह है. डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड 96.53 रुपये के स्तर पर कमजोर बना हुआ है. ऐसे में सोने का आयात महंगा हुआ है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें ऊंची बनी हुई हैं.
आज घरेलू हाजिर बाजार में चांदी की औसत कीमत 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम है. यानी कि प्रति 10 ग्राम इसकी कीमत 2401 रुपये है. दिल्ली में चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2,45,000 रुपये है. मुंबई में कीमत प्रति किलो के हिसाब से 2,40,100 रुपये है. कोलकाता और अहमदाबाद में भी चांदी प्रति किलोग्राम 2,40,100 रुपये पर बना हुआ है. वहीं, चेन्नई में कीमत 2,45,000 रुपये है.
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?