टीवी एक्टर करण कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं. हालांकि इस बार वजह कोई शो नहीं, बल्कि उनकी पुरानी कंट्रोवर्सी हैं. साल 2015 में करण कुंद्रा और एक्ट्रेस सान्वी तलवार एक साथ टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' में नजर आए थे. जहां शो में दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही थी, वहीं ऑफ-स्क्रीन उनके बीच लड़ाई हो रही थी. इसी बीच सान्वी तलवार ने करण के साथ हुए विवाद पर खुलकर बात की और कई ऐसे खुलासे किए, जो दर्शकों को हैरान कर रहे हैं.
सान्वी ने करण को मारा थप्पड़
हाल ही में टेली मसाला के साथ इंटरव्यू में एक्ट्रेस सान्वी ने कहा, 'सेट पर मैं करण से बात नहीं करती थी, क्योंकि वो मुझे नहीं पसंद थे. लेकिन मेरे बात न करने से करण और डायरेक्टर को दिक्कत थी. कई बार मुझे पता चला कि वो मुझे रिप्लेस करने वाले है.' वहीं किसिंग सीन को लेकर सान्वी ने खुलासा किया कि 'डायरेक्टर के बोलने से पहले ही करण ने मुझे किस कर दिया था, लेकिन किसी ने उन्हें कुछ नहीं कहा. मैंने गुस्से में करण को थप्पड़ मार दिया और वो वहां से चले गए.'

करण ने सान्वी को दी गाली
सान्वी ने आगे कहा, 'करीब 10-15 मिनट के बाद करण वहां आए और उन्हें जोर से थप्पड़ मारा, जिस वजह से वो जमीन पर गिर गई. उन्होंने मुझे और मेरे माता-पिता को गाली भी दी. उनकी इस हरकत के बाद भी वहां किसी ने मेरा सपोर्ट नहीं किया. फिर मैंने अपनी गाड़ी निकाली और चली गई. मैंने सोच लिया था कि कभी यहां काम नहीं करूंगी, लेकिन एकता कपूर ने मुझसे माफी मांगी और शो में वापस आने के लिए कहा.'
View this post on Instagram
जल्द ऑफ एयर हो गया शो
बता दें कि सीरियल 'ये कहां आ गए हम' एंड टीवी पर प्रसारित किया जाता था, जो एक म्यूजिकल ड्रामा थी. इसमें करण, 'राहुल सबरवाल' नाम के एक रॉकस्टार थे और सान्वी यानी 'मानवी' एक सिंगर थी. बालाजी फिल्म्स के इस सीरियल की कहानी उस समय दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब नहीं हो पाई. शो की शुरुआत 26 अक्टूबर 2015 को हुई, लेकिन ये 24 अगस्त 2016 को ही ऑफ एयर हो गया.
कभी ट्रेनों में टॉफियां बेचीं, ड्राइवर की नौकरी भी की, फिर ऐसे फिल्मों में स्टार बने थे महमूद