1.45 करोड़ में लॉन्च हुई Mercedes-AMG E 53 Hybrid, हाईब्रिड के साथ मिलेगी रेसिंग जैसी स्पीड
TV9 Bharatvarsh July 23, 2026 09:43 PM

मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी नई परफॉर्मेंस सेडान Mercedes-AMG E 53 Hybrid 4MATIC को लॉन्च कर दिया है. यह मॉडल कंपनी की E-Class और ज्यादा पावरफुल AMG कारों के बीच अपनी जगह बनाता है. प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इस लग्जरी सेडान को रोजाना इस्तेमाल और स्पोर्टी ड्राइविंग दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

भारत में Mercedes-AMG E 53 Hybrid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.45 करोड़ रुपये रखी गई है. इसका Performance Edition 1.45 करोड़ रुपये में आता है, जबकि Racing Edition की कीमत 1.48 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है.

दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन

नई AMG E 53 Hybrid में 3.0-लीटर इनलाइन-6 टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. पावर को चारों पहियों तक पहुंचाने के लिए इसमें Mercedes का 4MATIC+ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलता है.

इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 21.2kWh बैटरी पैक दिया गया है. दोनों सिस्टम मिलकर 585hp की पावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं. कंपनी के मुताबिक यह कार केवल 4 सेकंड में 0 से 100km/h की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 250km/h तक सीमित है. वहीं, Racing Edition में AMG Drivers Package के कारण टॉप स्पीड 280km/h तक पहुंच जाती है.

स्पोर्टी डिजाइन से अलग पहचान

AMG E 53 Hybrid का डिजाइन सामान्य E-Class से काफी अलग है. इसमें AMG-स्पेसिफिक वर्टिकल स्लैट वाली ग्रिल, बड़े एयर इनटेक वाला अग्रेसिव फ्रंट बंपर और चौड़े फ्रंट फेंडर्स दिए गए हैं. इससे कार को ज्यादा स्पोर्टी स्टांस मिलता है.

साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल, AMG डिजाइन साइड स्कर्ट्स और 20-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं. लाल ब्रेक कैलिपर्स इसकी परफॉर्मेंस अपील को बढ़ाते हैं. पीछे की तरफ बूट स्पॉइलर, डिफ्यूजर और चार राउंड एग्जॉस्ट टिप्स इसे खास AMG लुक देते हैं.

प्रीमियम फीचर्स वाला केबिन

केबिन में AMG स्पोर्ट्स सीट्स, पावर्ड फ्रंट सीट्स और AMG स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. डैशबोर्ड पर 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता हैॉ.

इसके अलावा कार में Burmester ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 360-डिग्री कैमरा और कई सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. नई AMG E 53 Hybrid उन ग्राहकों के लिए विकल्प है, जो लग्जरी के साथ हाई परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिफाइड ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- नई Maruti Brezza Facelift ने सेफ्टी में मारी बाजी, 5-स्टार BNCAP रेटिंग के साथ होगी लॉन्च

भारतीय बाजार में लॉन्च हुई Kia Syros EV; मिलेगी 526 किमी तक की रेंज, प्रीमियम फीचर्स से लैस

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.