'मम्मा अब अकेली नहीं है', शेफाली के बाद सिम्बा ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रयाग त्यागी ने शेयर किया वीडियो
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 23, 2026 09:12 PM

टीवी एक्टर पराग त्यागी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पेट डॉग सिम्बा उनका सहारा थे. उनके हर पोस्ट में सिम्बा उनके साथ मजबूती से खड़े नजर आते थे. हालांकि अब सिम्बा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है. पराग ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए फैंस को ये जानकारी दी, जिससे सभी भावुक हो गए है.

शेफाली के पास गए सिम्बा 

हाल ही में पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें शेफाली सिम्बा के पास आती है और उसे प्यार करते हुए गोद में लेकर बैठ जाती हैं. वीडियो में शेफाली ग्रीन कलर के जंपसूट में दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो के साथ पराग ने लिखा, 'मम्मा अब अकेली नहीं है. सिम्बा अब मम्मा के साथ बहुत खुश है. आप दोनों से दूसरी तरफ मिलने के लिए इंतजार कर रहा हूं.'  अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें हिम्मत दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pari aur Simba ke Papa (@paragtyagi)

यूजर्स के रिएक्शन 

वहीं एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'इतना कुछ सहने के बाद भी जिस तरह आप पॉजिटिव हो, वो बहुत प्रेरणादायक है. आप हर मुश्किल हालात में कुछ अच्छा ढूंढ लेते हो. भगवान आपको सारी खुशियां दे. आरआईपी सिम्बा.' दूसरे फैन ने लिखा, 'ये खबर सुनकर दुख हुआ और मेरा दिल टूट गया है. वो आपका इकलौता बच्चा था, भगवान आपको हिम्मत दें.'

TV Serial Spoilers: अनुपमा की मेहनत पर फिरा पानी, वसुधा के सामने खुलेगा चंद्रिका की जिंदगी का सबसे बड़ा राज

बता दें कि पिछले साल 27 जून को शेफाली जरीवाला का निधन हुआ था. आईएनएस की रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्डिएक अरेस्ट की वजह से शेफाली ने दुनिया को अलविदा कह दिया. बताया जा रहा है कि वो कई सालों से एंटी एजिंग की दवाई ले रही थी. निधन से पहले उनके घर पर पूजा थी और उन्होंने व्रत रखा था. इसके बावजूद उन्होंने दवाई ली, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया. 

सलमान खान से लेकर ऋचा चड्ढा तक, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे ये सेलेब्स, जानिए किसने क्या कहा

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.