Bollywood Reaction on Paper Leak Protest: पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को धीरे-धीरे बल मिलना शुरू हो गया है और अब ये प्रोटेस्ट दिल्ली से बाहर तक अपना असर दिखाता नजर आ रहा है. पेपर लीक मामले में अब बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. एक-एक कर कई सारे सितारों ने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में अपनी बात रखी है और उनके भविष्य को लेकर चिंता जताई है. साथ ही कई सारे कलाकार इस प्रोटेस्ट को हवा देने वाले सोनम वांगचुक का भी समर्थन किया. आर माधवन से लेकर आलिया भट्ट तक ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर रिएक्ट किया और छात्रों के हित में अपनी बात रखी. अब इस फहरिश्त में और भी कुछ नाम जुड़ गए हैं. करीना कपूर खान से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक ने सीजेपी प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया है और छात्रों का समर्थन किया है.
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर ट्वीट किया. इसके बाद से लगातार बॉलीवुड के बड़े स्टार्स छात्रों के हित में अपने विचार रख रहे हैं और उनके बेहतर भविष्य की कामना कर रहे हैं. गुरुवार को करीना कपूर, रकुल प्रीत सिंह, सलमान खान सारा अली खान, अहान शेट्टी, इब्राहिम अली खान, रघुबीर यादव और भूमि पेडनेकर ने स्टूडेंट्स के भविष्य को लेकर चिंता जताई. आइए जानते हैं कि इस मामले में किसने क्या कहा.
View this post on Instagram
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
करीना कपूर: मैं इसके साथ कुछ समय के लिए रही लेकिन अब और ज्यादा नहीं. इतने सारे युवा लोगों का की आवाज को इग्नोर कर पाना सही नहीं है. और ऐसा होना भी नहीं चाहिए. हम सभी जानते हैं कि एक छात्र के लिए एजुकेशन के क्या मायने हैं. इससे उन्हें उम्मीद मिलती है. ये उनके परिवार के लिए इस बात का प्रमाण हैं कि उनका भविष्य आज से बेहतर होगा. छात्र वो सिस्टम डिजर्व करते हैं जिसपर वे भरोसा कर सकें. हमारे बच्चे भी हमें उतने ही करीब से देखते हैं जितने करीब से हम उन्हें देखते हैं. छात्र कल के लिए तैयारी नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे उनका कल हैं.
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)
सारा अली खान: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की बात करें तो उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- हमारे स्टुडेंट्स हमारा भविष्य हैं और उनका भविष्य ही हमारे देश के दिल में बसता है. इस प्रोटेस्ट में उनके शांतिपुर्ण प्रदर्शन ने मेरी आंखें भर दी हैं. अपने बेहतर भविष्य के लिए उनकी ललक और उनका साहस बहुत ही इंसपायरिंग है. हमें उन्हें खुले दिल से सुनना चाहिए. हमें पूरा भरोसा है कि सरकार उनके साथ इंसाफ जरूर करेगी.
View this post on Instagram
A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)
रकुल प्रीत सिंह: हर एक स्टूडेंट ये जानना डिजर्व करता है कि उसकी कड़ी मेहनत और सपनों का भविष्य में परिणाम सुनिश्चित है कि नहीं. जब निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर युवा आवाज उठा रहे हैं तो मैं उम्मीद करती हूं कि न्यायपूर्ण निर्णायक बातचीत होनी चाहिए ताकि सभी लोगों का विश्वास बना रहे और छात्रों को भी इंसाफ मिले.
View this post on Instagram
A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)
अहान शेट्टी: अहान शेट्टी ने स्वामि विवेकानंद का कोट ‘मेरा विश्वास नई पीढ़ी पर है’ शेयर किया और लिखा- आज मैं यूथ के साथ खड़ा हूं. राजनीति से भी परे और अपनी आइडियोलॉजी से भी परे. मैं एक ऐसे भारत के साथ खड़ा हूं जो उम्मीद और कड़ी मेहनत को तवज्जो देता है और सभी छात्रों के साथ खड़ा रहता है. जब उनकी जीत होगी तभी इस राष्ट्र की भी जीत होगी.
ये भी पढ़ें- बेटी की AI तस्वीर वायरल की, गाली दी, अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, की FIR की मांग
भूमि पेडनेकर: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर की और उनके समर्थन में कहा- सोनम वांगचुक जी को अपनी हंगर स्ट्राइक शुरू किए 26 दिन बीत गए हैं. उनकी मौजूदगी हमारे देश के लिए अमूल्य है. हम आपसे गुजारिश करते हैं कि आप अपना अनशन तोड़ दें. आपके प्रयासों से समाज में बदलाव दिखता नजर आ रहा है और अब उम्मीद है कि इसमें प्रोग्रेस भी देखने को मिलेगी.
View this post on Instagram
A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)
इब्राहिम अली खान: इब्राहिम अली खान ने भी प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए कहा- स्टूडेंट्स और उनकी फैमिलीज को इस तरह से देखना सही नहीं है. किसी को भी डर और अनिश्चितता का भाव नहीं रहना चाहिए खासकर जब मामला पढ़ाई से जुड़ा हो. आप पीसफुल और लीग प्रोटेस्ट करते रहिए.
View this post on Instagram
A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iak)