Chaturmas 2026: चातुर्मास में इन राशियों की बढ़ेगी परेशानी, करियर और कारोबार में बढ़ेंगी मुश्किलें!
TV9 Bharatvarsh July 25, 2026 05:43 PM

Chaturmas 2026: आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी का व्रत है. आज से ही चार माह का चातुर्मास भी शुरू हो गया है. चातुर्मास सनातन धर्म में एक विशेष अवधि मानी जाती है. ये चार माह की वो खास अवधि होती है, जिसमें भगवान विष्णु संसार के कार्यभार से मुक्त होकर पाताल लोक में योगनिद्रा में लीन हो जाते हैं. यही कारण है कि इसमें विवाह समेत अन्य शुभ कामों पर रोक होती है, क्योंकि इस समय भगवान के योगनिद्रा में लीन होने की वजह से मांगलिक कामों का शुभ फल नहीं मिलता है.

आज से शुरू हुए इस चार मास के चातुर्मास का समापन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन 20 नवंबर को होगा. शास्त्रों में चातुर्मास का समय स्नान-दान, पूजा-पाठ, जप, तप और साधना का समय माना गया है. ज्योतिष के लिहाज से भी चातुर्मास बहुत विशेष रहने वाला है. इस दौरान कई बड़े ग्रहों का गोचर होगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, चातुर्मास का समय मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए बहुत कठिन हो सकता है.

मिथुन राशि

चातुर्मास के दौरान मिथुन राशि के लोगों को मानसिक तनाव बहुत अधिक हो सकता है. दिमाग में उलझन बनी रह सकती है. छोटी-छोटी बातों पर चिंता हो सकती है. काम अचानक रुक सकता है. इस समय गुस्से में आकर या जल्दबाजी में कोई फैसला न करें. अपनी वाणी और व्यवहार पर काबू रखें, वरना रिश्तों में दरार आ सकती है. इस समय अपना धैर्य बनाकर रखें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए ये समय पैसों से जुड़ी परेशानियां ला सकता है. अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं. किसी जरूरी काम में पैसा लग सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. इस समय उधार के लेन-देन में बिल्कुल सावधानी रखें. इस समय किसी से पैसों को लेकर बहस या विवाद न करें. निवेश पूरी तरह से सोच समझकर करें.

मीन राशि

चातुर्मास के समय में मीन राशि के जातकों के काम बनते बनते खराब हो सकते हैं. प्रमोशन मिलने में देरी हो सकती है. मन में बेचैनी और स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. इस समय में नया कारोबार शुरू करने और बड़ी खरीदारी या प्रॉपर्टी का लेन-देन करने से पहले सोचें. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर शाम के समय जलाएं इस एक स्थान पर दीपक, मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.