Jyotika On Neet Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. अब तक इस प्रोटेस्ट के सपोर्ट में कई सितारे अपनी आवाज उठा चुके हैं. प्रदर्शनकारियों का एक ही मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. अब इस आंदोलन के समर्थन में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस ज्योतिका भी उतर आई हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छात्र आंदोलन का समर्थन किया है और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है.
बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार ने 1 दिन का समय मांगा है. आज यानी 25 जुलाई को समय पूरा हो जाएगा. ऐसे में देखना है कि सरकार क्या फैसला लेती है. इससे पहले ही ज्योतिका ने भी छात्रों का साथ देते हुए ज्योतिका ने पोस्ट कर दिया है जो खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: विजय की फिल्म जन नेता में कटा सीन तो फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, फैंस बोले- Stay Storng
छात्रों के समर्थन में उतरीं ज्योतिकाअपने इंस्टाग्राम पोस्ट में ज्योतिका ने लिखा, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. मैं देश के छात्रों और उनके भविष्य के साथ हूं. मैं जवाबदेही के साथ हूं. मैं लोकतांत्रिक भारत और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के समर्थन में हूं. सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके और सौरव दास, एक मां होने के नाते मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे आप जैसे बनें. उन्होंने आगे लिखा, “मुझे GenZ पर गर्व है. आपने साबित कर दिया कि हम सब मिलकर ही भारत हैं. दबाव की दीवार तोड़ने और हम सभी को निडर बनाने के लिए आपका धन्यवाद.”
फैंस कर रहे ज्योतिका की तारीफ
View this post on Instagram
A post shared by Jyotika (@jyotika)
ज्योतिका की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने कहा कि उन्होंने बिना किसी डर के छात्रों का समर्थन किया है. एक यूजर ने लिखा, “धन्यवाद ज्योतिका मैम, आपने बिना किसी डर के अपनी बात रखी.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि उन्हें एक कलाकार के साथ-साथ एक संवेदनशील इंसान के रूप में भी वह बेहद पसंद हैं.
ये सितारे भी जता चुके हैं समर्थनबता दें कि ज्योतिका से पहले शबाना आज़मी, सोनू सूद, प्रकाश राज, सलमान खान, रितेश देशमुख और दिलजीत दोसांझ भी CJP आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं. दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निंदा करते हुए छात्रों की मांगों पर शांतिपूर्ण और सकारात्मक तरीके से बातचीत करने की अपील की थी.