Iran-US: ट्रंप ने कहा, जहाजों, कार्गाे के नुकसान की भरपाइ ईरान के फ्रीज पैसों से की जाएगी
Rajasthankhabre Hindi July 25, 2026 07:42 PM

इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में अब शांति की कोई गुंजाईश नहीं दिख रही है। मिडिल ईस्ट जंग की आग में जल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म हो चुका है और दोनों देश लगातार एक दूसरे के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। इन सब के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा ऐलान कर दिया है जिसपर ईरान और नाराज हो सकता है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा है कि जहाजों, कार्गाे आदि को किसी भी नुकसान की भरपाई उस ईरान के फ्रीज पैसों से की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कृपया इस बयान को तब तक के लिए आधिकारिक माना जाए जब तक कि आगे कोई सूचना न दी जाए।  अब से, जहाजों, कार्गाे या उनसे जुड़ी किसी भी चीज को होने वाले किसी भी नुकसान की भरपाई उस ईरानी पैसे से की जाएगी जो संयुक्त राज्य अमेरिका के कब्जे और नियंत्रण में है। 

आपको बता दें कि बीते लंबे समय से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज और लाल सागर के इलाके में ईरान और उसके सहयोगियों की ओर से तेल टैंकर, शिपिंग जहाज आदि को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में कई देशों के सामने ऊर्जा संकट की स्थिति आ गई है।

pc- aaj tak
 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.