X नहीं, इंस्ट्राग्राम पर फोकस PM मोदी ने क्यों दी मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर एक्टिव होने की सलाह?
TV9 Bharatvarsh July 25, 2026 05:43 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहने की सलाह ही. इसके पीछे की स्ट्रैटेजी साफ है. भारत इंस्टाग्राम का दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है, जहां 48 से 55 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं. इनमें करीब 76% यूजर्स 34 साल से कम उम्र के हैं. इसके मुकाबले X के भारत में सिर्फ 2.2 से 4 करोड़ के बीच यूजर्स हैं और उसका असर मुख्य रूप से नेताओं, पत्रकारों और पॉलिसी बनाने वालों तक सीमित है. पिछले कुछ सालों में इंस्टाग्राम की सबसे तेज ग्रोथ हुई है. जनवरी 2025 से अक्टूबर 2025 के बीच ही करीब 6.6 करोड़ नए यूजर्स जुड़े, जबकि जून 2026 तक यह भारत के सोशल मीडिया ट्रैफिक का 42.4% हिस्सा हासिल कर चुका था. इंस्टाग्राम पर 18 से 24 साल यानी Gen Z यूजर 38.3% हैं. यही वजह है कि Gen Z को टारगेट करने के लिए PM मोदी ने लगातार 2 दिन इंस्टा पर शॉर्ट सेल्फी वीडियो पोस्ट किए.

शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में NEET पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन और जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से सीधा सवाल पूछा कि आखिर उनमें से कितने लोग इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने मंत्रियों से कहा कि खुद को सिर्फ X तक सीमित न रखें, बल्कि इंस्टाग्राम जैसे युवाओं से जुड़े प्लेटफॉर्म पर भी लगातार एक्टिव रहें और रील्स के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाएं.

भारत में इंस्टाग्राम का कितना बड़ा बेस

आंकड़ों के मुताबिक भारत में इंस्टाग्राम के करीब 48 से 55.3 करोड़ यूजर्स हैं, जिससे भारत इस प्लेटफॉर्म के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन गया है. वहीं फेसबुक का दायरा एड-रीच और एक्टिव प्रोफाइल के अलग-अलग मेट्रिक्स के हिसाब से करीब 40 से 70 करोड़ यूजर्स तक माना जाता है. इसके उलट X का यूजर बेस भारत में काफी छोटा है. अलग-अलग अनुमानों के मुताबिक यह करीब 2.2 से 4 करोड़ के बीच है और इसका असर मुख्य रूप से नेताओं, पत्रकारों और पॉलिसी बनाने वालों जैसे सीमित वर्ग तक ही रहता है.

हाल के सालों में कितने नए यूजर्स जुड़े

इंस्टाग्राम की ग्रोथ पिछले कुछ सालों में सबसे तेज रही है. सिर्फ जनवरी 2025 से अक्टूबर 2025 के बीच ही भारत में करीब 6.6 करोड़ नए यूजर्स जुड़े. जून 2026 तक इंस्टाग्राम भारत के कुल सोशल मीडिया ट्रैफिक का 42.4% हिस्सा हासिल कर चुका था, जो बताता है कि बाकी प्लेटफॉर्म के मुकाबले इसकी पकड़ कितनी तेजी से मजबूत हुई है.

दुनिया भर में देखें तो इंस्टाग्राम के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या भी लगातार बढ़ी है-

साल

मासिक एक्टिव यूजर्स (वर्ल्डवाइड)
2021 2 अरब

2022

2.3 अरब

2023

2.4 अरब

2024

2.4 अरब
2025 3 अरब

(सोर्स: Statista, BusinessOfApps, DataReportal)

यानी सिर्फ पांच साल में इंस्टाग्राम के ग्लोबल यूजर्स लगभग दोगुने से ज्यादा हो गए और इसमें भारत का योगदान सबसे बड़ा रहा है.

उम्र के हिसाब से कितने यूजर्स इंस्टाग्राम चला रहे हैं

2026 के आंकड़ों के मुताबिक भारत में इंस्टाग्राम के 55 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं, जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा युवाओं का है. सबसे ज्यादा 38.5% यूजर्स 25-34 साल उम्र के हैं, जिनकी संख्या करीब 21.28 करोड़ है. इसके बाद 18-24 साल उम्र के यूजर्स का हिस्सा 38.3% है. यानी 18 से 34 साल के बीच के यूजर्स मिलाकर इंस्टाग्राम के कुल यूजर बेस का करीब 76% हिस्सा बनाते हैं. 35-44 साल उम्र के 14.3%, 45-54 साल के 5.3%, 55-64 साल के 2.2% और 65 साल से ज्यादा उम्र के 1.4% यूजर्स हैं. यही वजह है कि युवाओं तक असरदार तरीके से पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहने की सलाह दी है.

जेंडर के हिसाब से देखें तो इंस्टाग्राम पर पुरुष यूजर्स का दबदबा है. कुल यूजर्स में 69.5% पुरुष और 30.5% महिलाएं हैं. सबसे बड़ा अंतर 25-34 साल उम्र के ग्रुप में देखने को मिलता है, जहां पुरुष यूजर्स की संख्या महिला यूजर्स से करीब 14.84 करोड़ ज्यादा है. इससे साफ है कि भारत में इंस्टाग्राम का सबसे बड़ा और सबसे एक्टिव यूजर ग्रुप युवा पुरुष हैं.

इंस्टाग्राम Gen Z की पहली पसंद क्यों है

इंस्टाग्राम के Gen Z में पॉपुलर होने की कई वजहें मानी जाती हैं. रील्स जैसे शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट ने प्लेटफॉर्म को एंटरटेनमेंट और ट्रेंड्स से जोड़ दिया है, जो युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद आता है. इसके अलावा विजुअल स्टोरीटेलिंग, इन्फ्लुएंसर कल्चर और एल्गोरिद्म के हिसाब से मिलने वाला पर्सनलाइज्ड कंटेंट इसे बाकी प्लेटफॉर्म से अलग बनाता है. X जैसे प्लेटफॉर्म जहां टेक्स्ट पर ज्यादा फोकस करते हैं और अक्सर राजनीतिक बहस तक सीमित माने जाते हैं, वहीं इंस्टाग्राम हल्के-फुल्के, विजुअल और एंटरटेनमेंट वाले एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि युवा इसे सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और सरकार भी अब इसी प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं से सीधा जुड़ना चाहती है.

यह भी पढ़ें- PM मोदी के सेल्फी वीडियो का धमाल, महज 24 घंटे में 303 करोड़ व्यूज के साथ रचा नया कीर्तिमान

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.