साउथ की एक्शन फिल्में खूब पसंद आती हैं. कई बड़े एक्टर्स की मूवी ने पूरे देश के दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया, लेकिन इसी बीच ‘चेन्नई लव स्टोरी’ फिल्म रिलीज हुई है जिसे लेकर बहुत ज्यादा हाइप नहीं था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. चेन्नई लव स्टोरी’ की सक्सेस मीट में इसकी लीड एक्ट्रेस गौरी प्रिया ने अपनी मां को याद किया. उन्होंने उनके बारे में कई दिल छू लेने वाली बातें कहीं और इस दौरान वह भावुक भी हो गईं.
‘चेन्नई लव स्टोरी’ बहुत बड़े बजट की फिल्म नहीं है और न ही इसमें कोई बड़ी स्टार कास्ट है, लेकिन इसके बावजूद ये दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को लेकर फिल्म से जुड़े बाकी लोगों और एक्ट्रेस गौरी प्रिया ने खुलकर बात की.
क्या बोलीं गौरी प्रिया?अभिनेत्री गौरी प्रिया ने ‘चेन्नई लव स्टोरी’ के सक्सेस इवेंट में बात करते हुए बताया कि उनके फोन पर दोस्तों से लेकर फैमिली मेंबर्स और इंडस्ट्री के सपोटर्स की मुबारकबाद के चलते लगातार फोन की घंटी बज रही है. इसी बीच उन्होंने अपनी मां को याद किया और कहा, “काश मां जिंदा होती, उनके करियर के इस खास पल को देखती और इंडस्ट्री में उन्हें एक एक्ट्रेस के रूप में आगे बढ़ते हुए देखतीं.” एक्ट्रेस की मां का निधन तीन साल पहले कैंसर की चलते हो गया था, जब वो अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं.
‘चेन्नई लव स्टोरी’ का कलेक्शनसैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर ‘चेन्नई लव स्टोरी’ ने 4.95 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने 5.69 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है. ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 2.60 कमाए है. इस तरह से इस लव स्टोरी मूवी का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 8.29 करोड़ हो चुका है. फिल्म 24 जुलाई 2026 सिनेमाघरों में रिलीज कई गई थी.
क्या है स्टोरी प्लॉट?‘चेन्नई लव स्टोरी’ एक ऐसी कहानी है जिसमें कोई किसी बिखरे हुए इंसान को अपने प्यार से समेट लेता है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे निवेदिता (गौरी प्रिया) की जिंदगी एक दर्दनाक घटने के बाद पूरी तरह बिखर जाती है और इस वजह से वो इमोशनली बहुत अलग-थलग हो जाती है. इसके बाद उसकी मुलाकात चेन्नई यात्रा के दौरान एक फिल्म निर्माता (किरण अब्बावरम) से होती है जो दोस्ती से शुरू होकर एक गहरे रिश्ते में बदल जाती है.
‘चेन्नई लव स्टोरी ‘स्टार कास्टफिल्म में गौरी प्रिया और किरण अब्बावरम लीड रोल प्ले कर रहे हैं और पवन मोंगा भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म को रवि नंबूरी ने निर्देशित किया है. इसके को डायरेक्टर Lucky Bezawada हैं. फिल्म को साई राजेश नीलम ने लिखा है और रवि नंबूरी ने स्क्रीन प्ले लिखा है. वहीं साई राजेश नीलम ही इसके प्रोड्यूसर भी हैं.
ये भी पढ़ें: एक्शन, स्वैग और इमोशनआखिरी फिल्म जन नेता में छाए CM विजय