मां बनना चाहती हूं… Amrapali Dubey ने जाहिर की इच्छा, हैरान हुआ भोजपुरी एक्ट्रेस का परिवार
TV9 Bharatvarsh July 26, 2026 12:42 AM

Amrapali Dubey Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. देशभर में उनकी पॉपुलैरिटी है. एक्ट्रेस 39 साल की हो गई हैं लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है. लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने घरवालों के सामने एक बड़ा कन्फेशन कर दिया है. उनका ये कन्फेशन सुन एक्ट्रेस का पूरा परिवार हैरान रह गया है. दरअसल आम्रपाली दुबे मां बनना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने मां बनने की इच्छा जताई है. वे इस दौरान अपनी बात कहते-कहते रोती हुई भी नजर आ रही हैं. वहीं उनके फैमिली मेंबर्स उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वे इस बारे में श्योर हैं.

दरअसल भोजपुरी बवाल नाम के शो से एक क्लिप वायरल हो रही है. इस क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे आम्रपाली दुबे इस बात का कन्फेशन करती नजर आई हैं कि वे मां बनना चाहती हैं और काफी समय से उनके मन में ये इच्छा है. लेकिन उनके रिलेटिव इस मौके पर उनसे ये पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस इस बात को लेकर श्योर हैं. इस पर वे रिएक्ट भी कर रही हैं लेकिन साथ में रो भी रही हैं.

आम्रपाली ने क्या कहा?

आम्रपाली दुबे ने रिएक्ट करते हुए कहा- अपनी पूरी जिंदगी का शायद सबसे बड़ा निर्णय लेने जा रही हूं. मुझे नहीं पता है कि इस डिसिजन का आउटकम क्या होगा, मेरी फैमिली इसपर कैसे रिएक्ट करेगी, मेरे फैंस इसपर कैसे रिएक्ट करेंगे, लेकिन मुझे ये करना है. प्रोमो में दिखाया गया है कि आम्रपाली दुबे के पेरेंट्स शॉक्ड हैं लेकिन इसके बाद की उनकी प्रतिक्रिया नहीं दिखाई गई है. ये जानने के लिए आपको भोजपुरी बवाल शो देखना पड़ेगा.

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

ये भी पढ़ें- मैंने अपना काम किया, लाइमलाइट नहीं चाहिए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद प्रकाश राज का बयान, सेलेब्स ने क्या कहा?

कब और कहां देखें भोजपुरी बवाल?

भोजपुरी बवाल शो की बात करें तो इस शो को आप 2 अगस्त 2026 से जियो प्लस हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. आम्रपाली दुबे की बात करें तो मौजूदा समय में वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की प्रॉमिनेंट एक्ट्रेस में से एक हैं. दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी काफी अच्छी रही है. अब एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ और उनकी विचारधाराओं के बारे में फैंस इस नए टीवी शो के जरिए आसानी से जान पाएंगे.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.