IND vs ZIM 3rd T20I Live: जिम्बाब्वे ने गंवाया छठा विकेट, जीत की ओर भारत
TV9 Bharatvarsh July 26, 2026 11:42 PM

India vs Zimbabwe 3rd T20I Live Updates in Hindi: जिम्बाब्वे दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब भारतीय टीम की नजरें सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच को जीतकर मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करने पर टिकी हैं. यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 193 रनों का टारगेट दिया है.

हेड-टू-हेड आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक के मुकाबलों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आता है. दोनों देशों के बीच कुल 16 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 13 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम केवल 3 मुकाबलों में ही जीत हासिल करने में कामयाब रही है. आंकड़ों का यह झुकाव साफ बताता है कि भारतीय टीम हरारे के मैदान पर जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी.

भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव.

दोनों टीमों के स्क्वॉड पर एक नजर

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे, मयंक यादव.

जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), तनाका चिवंगा, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवी, तडिवनाशे मरुमनि, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डिओन मायर्स, मिलंटन शुम्बा, तफादजवा सिगा, रिचर्ड नगरवा, न्यूमैन न्यामुरी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.