एक्ट्रेस और 90s की बड़ी स्टार रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी ने अपनी कुछ मस्ती भरी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में राशा समंदर के किनारे बीच पर एंजॉय करती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में राशा बेहद खुश भी दिखाई दे रही हैं और उनकी खुशी की एक बड़ी वजह भी है.
दरअसल राशा ठडानी का जल्द तेलुगू सिनेमा में डेब्यू होने जा रहा है. उनकी पहली तेलुगू फिल्म ‘श्रीनिवासा मंगापुरम’ इसी महीने, 30 जुलाई को सिनेमाघरों में आने वाली है. ऐसे में राशा ने खुशी जताते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर की और लिखा, “एक आखिरी…30 जुलाई.”
राशा और कृष्णा की इस डेब्यू फिल्म का निर्देशन अजय भूपति ने किया है और इसमें संगीत दिया है जीवी प्रकाश ने. राशा ने पिछले साल इंस्टाग्राम के जरिए बताया था कि वो तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं.