भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स को कभी अटूट माना जाता था. लेकिन पिछले एक हफ्ते के अंदर भारतीय क्रिकेट की तीन अलग-अलग बल्लेबाजों ने मिलकर सचिन तेंदुलकर के सात बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. ये तीन खिलाड़ी युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी, रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)
वैभव सूर्यवंशी से पहले ये दोनों रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम थे. वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी तोड़ा था, सचिन तेंदुलकर के ही नाम था. (PHOTO CREDIT- PTI)
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी भी इंग्लैंड दौरे पर आखिरी वनडे के दौरान सचिन तेंदुलकर के तीन बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े थे. रोहित ने बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा शतक, वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय और विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा वनडे शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. ये तीनों रिकॉर्ड पहले सचिन के नाम थे. (PHOTO CREDIT- PTI)
इसी मैच के दौरान रन मशीन विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वनडे क्रिकेट में कंसिस्टेंसी का दूसरा नाम विराट ही है. उन्होंने 300 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन और इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया था. ये दोनों रिकॉर्ड इससे पहले सचिन के नाम ही दर्ज थे. (PHOTO CREDIT- PTI)