'आमिर खान से ज्यादा बड़े परफेक्शनिस्ट गोविंदा हैं', को-एक्टर शगुफ्ता बोलीं- 25 बार रिहर्सल करते थे
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 27, 2026 04:42 AM

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से जाना जाता है. हालांकि, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने आमिर खान के परफेक्शनिस्ट टैग को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि आमिर से भी ज्यादा बड़े परफेक्शनिस्ट गोविंदा हैं. उन्होंने गोविंदा संग हीरो नंबर 1 सेट पर काम के एक्सपीरियंस को शेयर किया.

सिद्धार्थ कनन से बातचीत में शगुफ्ता ने कहा, 'चाहे गोविंदा या फिर करिश्मा दोनों में से कोई भी सेट पर होता था तो हम बहुत एंजॉय करते थे. हम पेड़ पिकनिक पर थे. ऊटी में आउटडोर शूट बहुत शानदार था. हम मिथुन दा के होटल में रुके थे. जब उन्हें पता चला तो वो हमसे मिलने आए थे. उन्होंने खुद से सीफूड बनाकर हमें खिलाया था.'

Jana Nayagan BO: 100 करोड़ क्लब में 'जन नायकन' की एंट्री, डेढ़ बजे तक किया 9.05 करोड़ का कलेक्शन

गोविंदा हैं ज्यादा परफेक्शनिस्ट 

आगे उन्होंने कहा, 'गोविंदा वहां भी सेट पर लेट आते थे. अगर शिफ्ट 9 बजे होती थी तो वो 1 या 2 बजे तक आते थे. इससे पहले कभी नहीं आए. गोविंदा के साथ सिर्फ ये ही ईश्यू था. इसके अलावा वो बहुत अच्छे थे. वो एक साथ 3-4 फिल्में कर रहे थे. वो बहुत अच्छे इंसान थे. वो 25 रिहर्सल करते थे. गोविंदा आमिर खान से भी बड़े परफेक्शनिस्ट थे. डेविड सर हमेशा उनके टेक से ओके होते थे. लेकिन वो फिर भी दूसरे टेक के लिए बोलते थे और सभी से माफी भी मांगते थे. परफेक्शन को लेकर उनकी सोच स्ट्रॉन्ग थी. वो इसकी परवाह नहीं करते थे कि उनके साथ वाला शख्स थका है या नहीं.

जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान

आगे शगुफ्ता ने बताया कि लेजेंड्री एक्टर कादर खान कई बार गुस्सा हो जाते थे जब भी गोविंदा लेट होते थे. बाकी को-स्टार्स भी कई बार इरिटेट हो जाते थे. लेकिन उनके पास गोविंदा का इंतजार करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं होता था.

बता दें कि गोविंदा ने 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया है. उन्होंने राजा बाबू, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, साजन चले ससुराल, दुल्हे राजा हसीना मान जाएगी जैसी तमाम सक्सेसफुल फिल्में दी हैं. हालांकि, 2000s में उन्होंने डाउनफॉल देखा. 2007 में वो सलमान खान के साथ फिल्म पार्टनर में दिखे थे. ये सक्सेसफुल रही थी. लेकिन इसके बाद उनका करियर उठ नहीं पाया. अब वो फिल्म 'रूपा' से कमबैक करने वाले हैं. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.