'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज
राहुल यादव July 27, 2026 04:42 AM

नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रोटेस्ट किया जा रहा था, जो कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खत्म हो गया. इसे जेन जी और युवाओं की बड़ी जीत बताया जा रहा है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सेलेब्स भी काफी खुश हैं और इसे सीजेपी के साथ जेन जी की बड़ी जीत बताया है. इसी बीच अब श्वेता तिवारी ने भी एक पोस्ट शेयर की और तंज कसते हुए पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर के रिजाइन की बात कही है.

श्वेता तिवारी ने सीजेपी पर कसा तंज

दरअसल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके का इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कहते हैं, 'अब जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है, अगर हम सरकार के खिलाफ झुकेंगे नहीं तो अच्छे-अच्छों का इस्तीफा ले सकते हैं.' उनके इसी वीडियो पर श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके पर तंज कसते हुए सवाल किया है.

करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात

श्वेता तिवारी ने अपनी पोस्ट में लिखा,'अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और कॉकरोच जनता पार्टी, तुम वहां कब विरोध प्रदर्शन कर रहे हो?'

श्वेता तिवारी की पोस्ट।

पंजाब के शिक्षा मंत्री से भी उठी इस्तीफे की मांग

गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री से भी इस्तीफे की मांग उठने लगी है. पंजाब में हाल ही में हुई फार्मेसी भर्ती परीक्षा में कथित धांधली और पिछले कुछ सालों में हुई कई पेपर लीक के मामले में सामने आए. इन सभी मामलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का इस्तीफा मांगा जा रहा है. इस्तीफे की मांग पर हरजोत सिंह ने कहा कि उनके पद छोड़ने से राज्य की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होती है तो वो आज ही इस्तीफा दे देंगे.

'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

सरकार पर बना चौतरफा दबाव

गौरतलब है कि छात्र आंदोलन और एकजुटता ने सरकार को भी हिलाकर रख दिया. छात्र सड़कों पर थे और नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर उनका गुस्सा चरम पर था. ये प्रोटेस्ट केवल सीजेपी और जंतर-मंतर तक ही सीमित नहीं रह गया था बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में भी फैलने लगा था. चौतरफा दबाव के बाद शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.