थलापति विजय की 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑपिस पर तूफान ला दिया है. वहीं हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों ने धमाका किया. वहीं धमाल 4 को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. आइए नजर डालते हैं शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
'जन नायकन'
'जन नायकन' को रिलीज हुए 3 दिन हुए हैं. शनिवार को फिल्म ने 28.50 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. फिल्म को 12,299 शोज मिले. 38.7 परसेंट की फिल्म को ऑक्यूपेंसी मिली. तीन दिनों फिल्म ने 92.35 करोड़ की कमाई की.
इस फिल्म में थलापति विजय लीड रोल में हैं. ये उनकी लास्ट फिल्म है. वो एक्टिंग से रिटायरमेंट ले चुके हैं और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं. फिल्म को एक विनोथ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आई हैं.

'द ओडिसी'
'द ओडिसी' की बात करें तो फिल्म ने नौवें दिन यानी शनिवार को 11.05 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 4591 शोज मिले और फिल्म को 56.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 108.20 करोड़ हो गया है.
इस फिल्म ने 17.40 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 22 करोड़ कमाए थे. तीसरे दिन फिल्म ने 21.90 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन 8 करोड़, पांचवें दिन 8.35 करोड़, छठे दिन 6.50 करोड़, सातवें दिन 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को पहले हफ्ते में 90.30 करोड़ का बिजनेस किया. आठवें दिन फिल्म ने 6.85 करोड़ कमाए.

'धमाल 4'
फिल्म ने 16वें दिन यानी शनिवार को 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 5195 शोज मिले. फिल्म को 19 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. इसी के साथ फिल्म ने टोटल 143.40 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया.
फिल्म का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म को फैंस अभी भी खूब पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म ने 14 करोड़ से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 22.50 करोड़, तीसरे दिन 28.50 करोड़, चौथे दिन फिल्म ने 8.75 करोड़, पांचवें दिन 9.5 करोड़, छठे दिन 6.75 करोड़ और सातवें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले हफ्ते में फिल्म ने 96 करोड़ का बिजनेस किया.
आठवें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़, नौवें दिन फिल्म ने 10.25 करोड़, दसवें दिन 12.75 करोड़, 11वें दिन 3.25 करोड़, 12वें दिन 4 करोड़, 13वें दिन 2.75 करोड़ और 14वें दिन 2.15 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40.65 करोड़ कमाए. 15वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया.

'चेन्नई लव स्टोरी'
इस फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हुए हैं. फिल्म ने पहले दिन 4.95 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ का बिजनेस किया. इस फिल्म ने शनिवार को कमाई के मामले में 'धमाल 4' को भी पछाड़ दिया है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.45 करोड़ हो गया है. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 4.60 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 16.62 करोड़ पहुंच गया है. ये तेलुगू रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म में श्री गौरी प्रिया और किरण अब्बावरम लीड रोल में नजर आए हैं. फैंस फिल्म पर प्यार लुटा रहे हैं.