गोल्ड की हैट्रिक लगाने पर PM मोदी ने मीराबाई चानू को कुछ यूं दी बधाई
नीरज शर्मा July 27, 2026 05:12 AM

मीराबाई चानू ने लगातार चौथे कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतकर इतिहास रचा है. वहीं पिछली तीन बार से उन्होंने वेटलिफ्टिंग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता. इस ऐतिहासिक जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को हर एक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, "भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और नया अध्याय जुड़ गया. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार गोल्ड मेडल जीतकर और इन खेलों का कुल चौथा मेडल जीतकर हर एक भारतीय को प्रेरित किया है. इस ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई और आगे की चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं."

मीराबाई चानू ने लगातार चार बार कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की है. 2014 में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. उसके बाद 2018, 2022 और अब 2026 कॉमनवेल्थ खेलों में उन्होंने तीनों बार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है. रविवार को 48 किलोग्राम भारवर्ग में उन्होंने स्नैच राउंड में 85 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 105 किलो वजन उठाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने दोनों राउंड में अलग-अलग कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया.

मीराबाई चानू भारत की सबसे सफल वेटलिफ्टिरों में से एक हैं. 2020 टोक्यो ओलंपिक्स की सिल्वर मेडलिस्ट रही हैं और 2024 पेरिस ओलंपिक्स में चौथे स्थान पर रही थीं. वो एक बार 48 किलोग्राम भारवर्ग में वेटलिफ्टिंग की वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं.

2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.