Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
नीरज शर्मा July 27, 2026 05:12 AM

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. शुक्रवार को मेंस जिम्नास्टिक्स का फाइनल खेला जा रहा था, जिसके दौरान इंग्लैंड के 19 वर्षीय एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बाल जमीन पर गिर गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

लैंगटन हॉरिजॉन्टल बार पर रोटेशन कर रहे थे, लेकिन उनका हाथ फिसल गया और सिर के बाल जमीन पर जा गिरे. इस भयानक हादसे को देख पूरे एरीना में सन्नाटा छा गया. लैंगटन खुद खड़े हो पाने में असमर्थ थे, तभी तुरंत मेडिकल टीम उनके इलाज के लिए आई. उनके सिर और गर्दन को स्थिर रखने के लिए विशेष सपोर्ट लगाया गया, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर के सहारे एरीन से बाहर ले जाया गया. इस दौरान कुछ समय के लिए खेल रोक दिया गया था.

वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'

बता दें कि इंग्लैंड पिछली तीन बार से कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतती आ रही है. वहीं गेब्रियल लैंगटन की बात करें तो उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स में ओलंपिक मेडलिस्ट मैक्स विटलॉक की जगह इंग्लैंड के जिम्नास्टिक्स स्क्वाड में शामिल किया गया था. इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ियों ने लैंगटन के प्रतिस्पर्धा जारी रखी और अंत में उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, जबकि गोल्ड मेडल कनाडा ने जीता. ब्रॉन्ज मेडल ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगा.

फाइनल इवेंट के समाप्त होने के बाद इंग्लैंड टीम ने बताया था कि लैंगटन की हालत स्थिर है, चल पा रहे हैं और ठीक से बात भी कर रहे हैं. उनका स्वास्थ्य अच्छा है और एक दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद अगले दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई.

T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास

You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.