देश की राजधानी दिल्ली में स्थित जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में नीट यूजी परीक्षा 2026 के पेपर लीक और कई छात्रों की आत्महत्याओं के विरोध में एक महीने से ज्यादा समय तक चले धरना प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा दे दिया और केंद्र सरकार पर प्रदर्शनकारियों ने सभी शर्तें मान ली, जिसके बाद जंतर मंतर पर प्रदर्शन खत्म हो गया. इसके बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की आगे की रणनीति क्या होती है, इस पर सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने बड़ा बयान दिया है.
क्या है सीजेपी की आगे की प्लानिंग?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने रविवार (26 जुलाई, 2026) को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सीजेपी की आगे की प्लानिंग के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘हम अपनी आगे की रणनीति का खुलासा जल्द से जल्द करेंगे. अभी कल शनिवार (25 जुलाई, 2026) को ही तो जंतर मंतर पर छात्रों का इतना बड़ा विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ है. हमें थोड़ा वक्त दीजिए, हम जल्दी ही आगे की रणनीति के बारे में बताएंगे.’
पंजाब में हुए पेपर लीक पर क्या बोले अभिजीत दिपके?
इस दौरान जब सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके से पंजाब में हुए पेपर लीक को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा, ‘हम इस पर भी बोलेंगे. उस पर भी जल्द अपनी बात रखेंगे.’ उन्होंने कहा कि हम अभी उसी की प्लानिंग कर रहे हैं.
#WATCH | Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke says, "We will announce the future strategy soon. It only just ended yesterday; please give us a little time..."
— ANI (@ANI) July 26, 2026
On the alleged paper leak in Punjab, he says, "We will address that too; we are currently planning… pic.twitter.com/GQUufQdpOD
सरकार के साथ सीजेपी की क्या चल रही बातचीत?
वहीं, केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा, ‘प्रदर्शन के दौरान जिन भी छात्रों पर केस दर्ज किए गए हैं, उसे लेकर सरकार के साथ बातचीत चल रही है. किसी भी स्टूडेंट के ऊपर कोई भी केस नहीं लगने चाहिए.’
युवाओं और छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र ने मानी शर्तें
जंतर मंतर पर भारी संख्या में विरोध कर रहे युवाओं और छात्रों के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं दूसरी तरफ, सरकार ने प्रदर्शनकारी कॉकरोच जनता पार्टी की तीनों मांगों और परीक्षा सुधार को लेकर दिए गए पांच सुझावों को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है.
यह भी पढ़ेंः शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'