आज के समय में WhatsApp हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें हमारी पर्सनल चैट, फोटो, वीडियो और जरूरी दस्तावेज़ मौजूद होते हैं। कई बार हम चाहते हैं कि पूरी ऐप को लॉक करने के बजाय केवल कुछ खास चैट्स को ही सुरक्षित रखा जाए। ऐसे में WhatsApp का Chat Lock फीचर बेहद काम आता है।
इस लेख में जानेंगे कि WhatsApp में किसी एक चैट को पासवर्ड से कैसे लॉक करें, इसके क्या फायदे हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करें।
WhatsApp Chat Lock क्या है?
Chat Lock WhatsApp का एक सिक्योरिटी फीचर है, जिसकी मदद से आप किसी भी व्यक्तिगत या ग्रुप चैट को लॉक कर सकते हैं। लॉक की गई चैट केवल आपके फोन के पासवर्ड, फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या आपके द्वारा सेट किए गए सीक्रेट कोड से ही खोली जा सकती है।
WhatsApp में किसी एक चैट को पासवर्ड से लॉक करने का तरीका
यदि आपके फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ऐप खोलें।
स्टेप 2: जिस चैट को लॉक करना चाहते हैं, उसे चुनें
स्टेप 3: ऊपर दिखाई दे रहे संपर्क (Contact) या ग्रुप के नाम पर टैप करें।
स्टेप 4: नीचे स्क्रॉल करें और Chat Lock विकल्प पर टैप करें।
स्टेप 5: अब Lock this chat with fingerprint, Face ID, या Device Password (फोन के अनुसार) का विकल्प चुनें और पुष्टि करें।
अब आपकी चुनी हुई चैट लॉक हो जाएगी।
Secret Code से चैट को और भी सुरक्षित बनाएं
WhatsApp ने Secret Code फीचर भी जोड़ा है, जिससे लॉक की गई चैट्स को एक अलग फोल्डर में छिपाया जा सकता है।
इसे सेट करने के लिए:
WhatsApp में Locked Chats सेक्शन खोलें।
Settings पर जाएं।
Secret Code विकल्प चुनें।
अपनी पसंद का एक मजबूत पासवर्ड या कोड सेट करें।
अब लॉक की गई चैट्स केवल इस सीक्रेट कोड से ही दिखाई देंगी।