E20 पेट्रोल पर Meta और X के खिलाफ केस कर सकते हैं नितिन गडकरी, AI-डीपफेक से जुड़ा मामला
et July 27, 2026 06:42 PM
बार एंड बेंच के अनुसार को बॉम्बे हाई कोर्ट से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल ( E20 Petrol ) के मामले में एआई डीप फेक वीडियो और अन्य प्रकार के डिजिटल कंटेंट के खिलाफ कार्यवाही करने की अनुमति मिल गई है। इसके बाद अब केंद्रीय परिवहन मंत्री मेटा, एक्स और गूगल जैसे प्लेटफार्म के खिलाफ कार्यवाही कर सकते हैं। हालांकि उनकी तरफ से यह बयान सामने नहीं आया है कि वे क्या कार्यवाही करने वाले हैं। यह अनुमति ऐसे समय पर मिली है जब सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल जनता पार्टी चर्चा में आ गई है।

E20 पेट्रोल से जुड़ी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की याचिका क्या थी?जब से E20 पेट्रोल आया है तब से इस पर काफी चर्चाएं हो रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई दावे किए जा रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि इस पेट्रोल के कारण उनकी गाड़ियों का इंजन खराब हो रहा है। कहीं ऐसे वीडियो भी दिखाए गए जिनमें पेट्रोल टैंक के पास चीटियां देखी गई। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसे कई वीडियो के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया था कि इन वीडियो में इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल और E20 पहल को गलत तरीके से बताया जा रहा है।

पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े हैं ये प्रोजेक्टकेंद्रीय मंत्री ने अपनी याचिका में यह कहा था कि E20 पेट्रोल से जुड़े ये दोनों प्रोजेक्ट पूरी तरह से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के हैं। जिनमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। लेकिन लोग फिर भी उनका नाम जोड़ रहे हैं। नितिन गडकरी ने अपनी याचिका में यह भी कहा कि उनका उद्देश्य यह नहीं है कि किसी भी सरकारी नीतियों की आलोचना करने से जनता को रोका जाए।

निजी लाभ के लिए सार्वजनिक पद का दुरुपयोगनितिन गडकरी ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि कई लोग एआई के जरिए गलत तथ्यों को फैला रहे हैं और ई 20 पेट्रोल के साथ उनका और उनके परिवार का नाम जोड़ रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से कई लोगों ने यह कहा है कि E20 पेट्रोल से नितिन गडकरी के परिवार को मुनाफा हो रहा है इसीलिए वे इसका समर्थन कर रहे हैं।

क्या हटेंगे झूठ कंटेंट?केंद्रीय मंत्री ने अपनी याचिका में यह मांग की है कि ऐसे सभी कंटेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए जिनमें गलत जानकारियां फैलाई जा रही है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कई बार ई 20 पेट्रोल को अच्छा बता चुके हैं साथ ही यह सफाई भी दे चुके हैं कि उनके परिवार का इससे कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। उन्होंने कुछ समय पहले ही कहा था कि उनके परिवार में चीनी मिले हैं लेकिन इथेनॉल पर निर्भरता नहीं है।

ज्यादा इथेनॉल नहीं मिलाया जाएगाइसके पहले राज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी उन सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा चुके हैं जिनमें यह कहा जा रहा था कि सरकार अब पेट्रोल में 25% से ज्यादा इथेनॉल मिलने की योजना बना रही है। उन्होंने संसद में यह जानकारी दी कि अभी सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। भविष्य में भी यदि ऐसा कोई निर्णय लिया जाएगा तो उसके पहले संबंधित वैज्ञानिक अध्ययन के साथ ही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और अन्य संबंधित उद्योगों से परामर्श किया जाएगा।
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.