'उसकी मां के चलते टूटा रिश्ता…', श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा ने कहा- मैं उसका अनपेड ड्राइवर था
TV9 Bharatvarsh July 28, 2026 08:43 PM

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी को अलग हुए कई साल हो चुके हैं. एक्ट्रेस का कहना था कि घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार की वजह से वो अपने पति से अलग हुई थी. राजा चौधरी भी एक्ट्रेस के खिलाफ कई बार बहुत आरोप लगाए. अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी ने अपने रिश्ते के टूटने पर बात की और कहा कि बाकी सब सही था, लेकिन उन्हें लगता है कि इसमें एक्ट्रेस की मां का हाथ था.

राजा चौधरी ने ये तक कहा कि उन्हें लगता है कि वो उनके महज ड्राइवर थे और एक हाउस हेल्प की तरह थे. इस इंटरव्यू में श्वेता तिवारी के एक्स हस्बैंड ने ये भी बताया कि वो श्वेता तिवारी के मैनेजर थे और पैसे से लेकर बिजनेस डील भी हैंडल करते थे.

सुर्खियों में रहा श्वेता तिवारी का रिश्ता

राजा चौधरी अपने डिवोर्स को लेकर कई बार खुलकर बात कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने श्वेता तिवारी पर कई इल्जाम लगाए हैं. यहां तक कि बेटी पलक से भी दूर करने का आरोप लगाया था और उनका ये भी कहना रहा है कि उन्होंने कभी श्वेता तिवारी पर हाथ नहीं उठाया. फिलहाल अब एक हालिया इंटरव्यू में राजा चौधरी ने अपना रिश्ता टूटने में श्वेता तिवारी की मां को भी कहीं न कहीं जिम्मेदार माना है.

श्वेता तिवारी की मां को ठहराया जिम्मेदार

सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में बातचीत करते हुए जब कहा गया कि कॉम्बिनेशन अच्छा था, जब सब सही था फिर प्रॉब्लम कहां थी. इसके बाद राजा चौधरी ने कहा, “उसकी मदर मैरी (श्वेता तिवारी की मां), वह हमारे साथ रहने लगी…उसके परिवार के साथ, हम यहां उनके साथ रह रहे थे, आपको पता है, बहुत सारे झगड़े होते हैं; एक्जेक्टली क्या हुआ मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि उसकी मां का एक बहुत बड़ा हाथ है इसमें.”

राजा चौधरी ने आगे बात करते हुए कहा कि श्वेता तिवारी की मां का कहना था अब तुझे इसकी क्या जरूरत है. ये तो तेरे पैसों में भी आग लगा रहा है. उन्होंने इसे एक्सप्लेन करते हुए कहा, “वो कहती थी ‘पैसे उड़ा आ रहा है, बेफिजूल चीजों पर खर्च कर रहा है. ये गाड़ी खरीद ली, वो गाड़ी खरीद ली’, खरीदी तो तेरे ही लिए है यार. तू ही तो यूज कर रही है और कौन यूज कर रहा है, तेरी बेटी यूज कर रही है. मैं तो ड्राइवर ही तो हूं.”

राजा चौधरी का ये भी कहना है कि उन्हें अब महूसस होता है कि वो क्या थे, उन्होंने कहा, “ड्राइवर ही था और क्या था. अनपेड ड्राईवर, अनपेड हाउस हेल्प 24×7, मिस यूज्ड.”

9 साल चली थी शादी

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने 1998 में शादी की थी. 2000 में उनकी बेटी पलक हुई. दोनों का ये रिश्ता लगभग 9 साल तक चला. 2007 में उन्होंने तलाक की अर्जी दी और कानूनन वो 2012 में अलग हो गए.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.