महाराष्ट्र के अंबरनाथ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने ऊंची बिल्डिंग से एक आवारा बिल्ली को नींचे फेंक दिया. इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग गुस्से से भर गए हैं और इस दरिंदे के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
महाराष्ट्र के अंबरनाथ में दिल दहला देने वाली घटनाअंबरनाथ स्थित ‘रॉयल फ्लोरा फेज 2’ रेजिडेंशियल सोसाइटी में यह शर्मनाक घटना घटी है. वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, 26 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे एक शख्स 12वीं मंजिल के गलियारे से गुजर रहा था. इस दौरान उसने देखा कि एक आवारा बिल्ली रेलिंग पर बैठी हुई है. इसके बाद शख्स ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए बिल्ली को बिना वजह नीचे धक्का दे दिया.
CCTV फुटेज में कैद हुआ निर्मम कृत्यवायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीली बनियान और हॉफ पैंट पहने हुए शख्स बिल्ली के पास पहुंचता है. फिर उस बेजुबान जानवर को धक्का दे देता है. इसके बाद वह बिल्ली को नीचे गिरते हुए भी देखता है और बड़े आराम से वहां से चला जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण बिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई.
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांगइस सनसनीखेज वीडियो को X (पूर्व ट्विटर) यूजर यश सहगल ने शेयर किया है. वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग इस अमानवीय हरकत की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि बेजुबान जानवरों पर जुल्म करने वाले लोग समाज के लिए बड़ा खतरा हैं.
यहां देखिए वायरल वीडियो📍 Mumbai, Maharashtra
How can someone be so heartless? A innocent cat was pushed off the 12th floor in Ambernath’s Royal Flora Phase 2.
Animal abuse is a serious offense and a clear sign of danger to society. This man needs to be arrested! pic.twitter.com/IejnKhkQnv— yash saghal (@YSaghal) July 27, 2026