90 के दशक में जब भी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों का जिक्र होता है, तो गोविंदा और करिश्मा कपूर का नाम सबसे पहले लिया जाता है. ‘राजा बाबू’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’ और ‘हसीना मान जाएगी’ जैसी फिल्मों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. पर्दे पर उनकी जोड़ी इतनी हिट थी कि दोनों के अफेयर की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में रहती थीं.
हालांकि, न तो गोविंदा और न ही करिश्मा ने कभी इन अफवाहों पर बात की. लेकिन, समय-समय पर इन चर्चाओं ने खूब जोर पकड़ा. अब सालों बाद एक बार फिर इस पुराने रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है. इसकी वजह बनी हैं एक्ट्रेस शगुफ्ता अली, जिन्होंने दोनों के साथ फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ में काम किया था और अब उस दौर से जुड़ी कई बातें साझा की हैं. शगुफ्ता अली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि गोविंदा और करिश्मा कपूर के बीच सेट पर काफी नजदीकियां थीं और यह बात वहां मौजूद कई लोगों को महसूस होती थी.
सेट पर नहीं जाती थीं सुनीताएक्ट्रेस ने बताया कि सुनीता कभी भी सेट पर नहीं गईं. वो एक बार आउटडोर शूट पर आई थीं. वो भी बच्चों के साथ. वो कभी कभार ही बाहर जाती थीं. वो सभी से प्यार से बात करती थीं और इज्जत देती थीं. अफेयर की चर्चा पर उन्होंने कहा, अगर वो जानती थीं और वो कुछ नहीं बोलीं, कुछ रिएक्ट नहीं किया सबके सामने खुलकर, तो उस औरत ने बहुत सहा है. बहुत कम लोग करते हैं ऐसा.
ये भी पढ़ें- न घर देखेंगे, न सरहद, सीधा घुसकर मारेंगे बंटवारा 1947 ट्रेलर के 5 दमदार डायलॉग्स, सनी देओल ने तारा सिंह की याद दिला दी
सुनीता करती हैं खुलकर बातशगुफ्ता के मुताबिक, सुनीता ने कभी सेट पर आकर कोई हंगामा नहीं किया और उन्होंने बहुत कुछ सहा. एक्ट्रेस का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल के दिनों में सुनीता आहूजा भी अपने वैवाहिक जीवन और गोविंदा से जुड़े पुराने विवादों पर खुलकर बात करती नजर आई हैं. ऐसे में शगुफ्ता अली के इस खुलासे ने एक बार फिर 90 के दशक की सबसे चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर बहस छेड़ दी है.
शगुफ्ता अली का इंस्टाग्रामगोविंदा-करिश्मा की जोड़ी क्यों रही खास?
View this post on Instagram
A post shared by Shagufta Ali (@realshaguftaali)
गोविंदा और करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया. दोनों की कॉमिक टाइमिंग, डांस और रोमांटिक केमिस्ट्री ने उन्हें उस दौर की सबसे सफल जोड़ियों में शामिल कर दिया. बाद में दोनों ने साथ काम करना लगभग बंद कर दिया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रहीं. इस पर शगुफ्ता ने कहा कि जोड़ी जब तक चलनी थी चली, पब्लिक को जब तक देखना था देखा, बाद में बोर हो गए एक ही हीरोइन के साथ देखकर, ओवरडोज हो गया होगा पब्लिक को भी.