Batwara 1947 Trailer Launch: मेरी लाइफ बन गई…बेटे करण की बातों से भीग गईं सनी देओल की पलकें, स्टेज पर ही छलके आंसू
TV9 Bharatvarsh July 28, 2026 08:43 PM

सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस मौके पर इवेंट में सनी देओल, करण देओल के अलावा शबाना आजमी, जावेद जाफरी, अभिमन्यु सिंह और निर्देशक राजकुमार संतोषी भी पहुंचे थे. ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान करण देओल ने भी मीडिया से बातें की. इस दौरान उन्होंने पिता के साथ काम करने के अनुभव के बारे में जब बात की तो सनी देओल की आंखों में आंसू आ गए.

करण देओल की बातों को सुनकर सनी देओल खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पाएं. करण देओल ने कहा, “डैड के साथ काम करना किसी सपने के सच होने के जैसा है. मैं और क्या ही कह सकता हूं. बहुत प्यारा एक्सपीरियंस था. कौन अपने पिता के साथ काम नहीं करना चाहेगा. उनके सामने बस खड़ा होना, उन्हें देखना. मेरी तो लाइफ बन गई. सच में, मेरी लाइफ बन गई. मैं बस ये कहना चाहता हूं कि पापा शुक्रिया. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं.”

ये भी पढ़ें:

Batwara 1947 Dialogues: न घर देखेंगे, न सरहद, सीधा घुसकर मारेंगे बंटवारा 1947 ट्रेलर के 5 दमदार डायलॉग्स, सनी देओल ने तारा सिंह की याद दिला दी

Batwara 1947 Trailer: मंदिर तोड़ना इस्लाम नहीं फिर एक्शन में दिखे सनी पाजी, सबको दी टक्कर, कैसा है बंटवारा 1947 का ट्रेलर?

इस दौरान करण देओल ने कहा कि ट्रेलर पर जिस तरह से रिस्पॉन्स मिला उससे वो बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जैसे आपने डायलॉग पर रिएक्ट किया है, वैसे ही मेरे परफॉर्मेंस पर भी रिएक्ट करेंगे.

आमिर खान-प्रीति जिंटा इवेंट में नहीं दिखे

‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन बैनर के तले बनाया है. इस फिल्म के टीजर में उन्होंने आवाज भी दी है. हालांकि ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आमिर मौजूद नहीं थे. वहीं फिल्म में अहम रोल निभा रहीं प्रीति जिंटा भी इवेंट से नदारद रहीं. बताया गया कि आमिर खान शहर से बाहर थे और फ्लाइट लेट होने के चलते वो इवेंट में शामिल नहीं हो पाए. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है.

कैसा है ट्रेलर?

‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर का काफी दिनों से इंतज़ार किया जा रहा था. फाइनली जब ये यूट्यूब पर रिलीज किया गया तो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है. फिल्म असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ पर आधारित है. ट्रेलर में सनी पाजी हमेशा की तरह अपने दमदार अवतार में नज़र आ रहे हैं. वो अकेले ही एक हिंदू महिला के लिए पाकिस्तान में पूरे शहर से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग भी हैं, जो दर्शकों में जोश भरने का काम कर रहे हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.