Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा की दो मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे जब भी एक साथ आती हैं, तो एंटरटेनमेंट का डोज डबल होना तय माना जाता है. इस बार दोनों एक्ट्रेस ने किसी आपसी विवाद पर नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरती के बदलते मापदंडों, कॉस्मेटिक सर्जरी और बॉलीवुड के ब्यूटी ट्रेंड्स पर खुलकर अपनी बात रखी है. मौका है जियो हॉटस्टार के अपकमिंग रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का, जहां दोनों एक्ट्रेस की बेबाक बातचीत ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.
शो के दौरान नैचुरल ब्यूटी और कॉस्मेटिक सर्जरी के ज़रिए किए जाने वाले बदलावों पर चर्चा करते हुए रानी चटर्जी ने बॉलीवुड पर एक मजेदार और तीखा तंज कस दिया. बातचीत के दौरान नीलम गिरी ने बोटॉक्स का सवाल उठाय दिया जिसपर रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस का पक्ष लेते हुए कहा कि भोजपुरी हीरोइनों को अपनी पहचान बनाने के लिए किसी तरह के आर्टिफिशियल लुक्स या सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती.
View this post on Instagram
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
बॉलीवुड के ब्यूटी ट्रेंड्स का मजाक उड़ाते हुए रानी ने ठहाके लगाते हुए कहा, “हम लोग तो नैचुरल ब्यूटी हैं… अगर हम लोग बॉलीवुड में जाते ना, तो हम लोगों को भी बोटॉक्स करवाना पड़ता!” रानी की यह बात सुनते ही सेट पर मौजूद आम्रपाली दुबे और पूरी टीम हंसते-हंसते लोटपोट हो गईं.
ग्लैमर और स्टारडम के दबाव पर छलका दर्दरानी की इस बात पर चुटकी लेते हुए आम्रपाली दुबे भी तुरंत चर्चा में शामिल हो गईं. दोनों हसीनाओं ने इस बात को स्वीकार किया कि ग्लैमर इंडस्ट्री में बने रहने के लिए स्टार्स पर परफेक्ट दिखने का बहुत ज्यादा प्रेशर होता है. हालांकि, हंसी-मजाक के बीच दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि दर्शकों के बीच असलियत, सादगी और आत्मविश्वास ही सबसे ज्यादा मायने रखता है. आम्रपाली और रानी ने कहा कि भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी ताकत उसकी सादगी और जमीन से जुड़ाव है, जिसे दर्शक दिल से पसंद करते हैं.
2 अगस्त से दिखेगी दोनों की शानदार केमिस्ट्रीबॉलीवुड और भोजपुरी के बीच लुक्स और कॉस्मेटिक एन्हांसमेंट की इस मजेदार बहस ने दर्शकों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है. भोजपुरी इंडस्ट्री की इन दो बड़ी एक्ट्रेस की ये खट्टी-मीठी नोकझोंक और बेबाक राय फैंस 2 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर शुरू होगी.