Adarsh Baal Vidyalaya Actress Prasanna Bisht: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर इन दिनों एक सीरीज खूब धमाल मचा रही है. नाम है- आदर्श बाल विद्यालय. केके मेनन, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया, अर्चना पूरन सिंह जैसे तमाम स्टार्स इस सीरीज के जरिए छाए हुए हैं. इस सीरीज के तमाम किरदारों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ‘आदर्श बाल विद्यालय’ में फिजिक्स टीचर कंचन मैम का भी एक कैरेक्टर है. इस किरदार की सादगी लोगों का दिल जीत रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंचन मैम के किरदार को किस एक्ट्रेस ने निभाया है.
कंचन मैम का रोल करने वाली एक्ट्रेस का नाम प्रसन्ना बिष्ट है, जो हमेशा से बनना तो इंजीनियर चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत में एक्ट्रेस बनना लिखा था, तो वो एक्टिंग की दुनिया में आ गईं. उन्हें सलमान खान की फिल्म में काम करने का मौका मिला और अब वो ‘आदर्श बाल विद्यालय’ के जरिए चर्चा में हैं. चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.
उत्तराखंड की रहने वाली हैं प्रसन्ना बिष्ट
View this post on Instagram
A post shared by Prasanna Bisht (@prasanna_bisht)
प्रसन्ना बिष्ट उत्तारखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली हैं. उनका जन्म 8 अगस्त 1999 को हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई उत्तराखंड से ही की थी. उसके बाद इंजीनियर बनना का सपने लिए उन्होंने नोएडा का रुख किया था. उन्होंने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के कोर्स में दाखिला लिया था. हालांकि, सिर्फ तीन महीने में ही उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी थी. उसके बाद उन्होंने नोएडा के ही एशियन स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की.
सलमान खान की फिल्म में प्रसन्ना बिष्ट
View this post on Instagram
A post shared by prime video IN (@primevideoin)
फिल्ममेकिंग की पढ़ाई के बाद प्रसन्ना मुंबई पहुंचीं और फिर एक्टिंग की दुनिया में आ गईं. साल 2021 में जियो हॉटस्टार पर ‘कैंडी’ के नाम से एक क्राइम थ्रिलर सीरीज आई थी. इसी सीरीज के जरिए प्रसन्ना ने ओटीटी डेब्यू किया था. इस सीरीज में उन्होंने ऋतिका सहाय नाम किरदार निभाया था. साल 2023 में उन्हें सलमान खान प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘फर्रे’ में काम करने का मौका मिला. सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने ‘फर्रे’ से डेब्यू किया था. उन्हीं के साथ प्रसन्ना बिष्ट ने भी फिल्मी डेब्यू किया. वो इस फिल्म में छवि नाम के रोल में दिखी थीं. ‘फर्रे’ के प्रमोशन के सिलसिले में प्रसन्ना सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में भी दिखी थीं.
View this post on Instagram
A post shared by Prasanna Bisht (@prasanna_bisht)
ये भी पढ़ें-
मैं शर्म में जी रही थी बुलिमिया से जूझ रही थीं शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद, अब बयां किया दर्द
बादशाह की दूसरी शादी टूट रही है? पत्नी ईशा रिखी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- खामोशी का मतलब ये नहीं
इन प्रोजेक्ट में भी दिखीं प्रसन्ना बिष्टप्रसन्ना ‘डेढ़ बीघा जमीन’ और ‘चिरैया’ जैसी वेब सीरीज का भी हिस्सा रही हैं. इसी साल वो रवि किशन की सीरीज ‘मामला लीगल है सीजन 2’ में भी दिखी थीं. इस सीरीज में उन्होंने सोनम नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था, जिसका उसकी सास तलाक कराना चाहती है. इस सीरीज में प्रसन्ना का रोल छोटा था, लेकिन एंटरटेनिंग था. प्रसन्ना अभी सिर्फ 27 साल की हैं. वहीं इतनी कम उम्र में उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट के जरिए खूब पहचान बनाई है.