2 का पहाड़ा नहीं सुना पाया दूल्हा, दुल्हन बोली नहीं लूंगी फेरे, फिर हुआ कांड तगड़ा
Himachali Khabar Hindi July 29, 2026 08:42 AM

शादी किसी भी व्यक्ति की लाइफ का सबसे अहम पल होता है। ऐसे में कोई भी ये नहीं चाहेगा कि उसकी शादी एक ऐसे इंसान से हो जाए जिसकी खूबियाँ उसे पसंद नहीं हो। अरेंज मैरिज में वर वधू को एक दूसरे को जानने का मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में कई बार शादी के बाद इनके बीच तलाक हो जाता है। फिर कुछ मामले ऐसे भी आते हैं जहां शादी वाले दिन ही दुल्हन को दूल्हे की कोई ऐसी आदत या कमी के बारे में पता लग जाता है जिसके चलते वह शादी तोड़ देती है।

अब उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का यह मामला ही ले लीजिए। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। यहां दुल्हन ने दूल्हे से सिर्फ इसलिए शादी तोड़ दी क्योंकि वह उसके एक सिंपल से सवाल का जवाब नहीं दे पाया था। दरअसल दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा पूछ लिया था। दूल्हा यह पहाड़ा नहीं बता सका। इसके बाद दुल्हन शादी न करने की जिद पर अड़ गई। रातभर सभी लोग उसे मनाते रहे लेकिन वह नहीं मानी।

दूल्हा वरमाला के समय कुछ अजीब हरकतें कर रहा था। ऐसे में दुल्हन को दूल्हे के दिमाग पर शक हुआ। इसलिए उसने दूल्हे से दो का पहाड़ा पूछ लिया। हालांकि दूल्हा कई कोशिशों के बावजूद दो का सही पहाड़ा नहीं बोल पाया। बस फिर क्या था दुल्हन ने वहीं शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन के मना करते ही बवाल हो गया। जल्द ही पुलिस भी बुलानी पड़ी। पुलिस के आने पर दोनों पक्ष शादी में हुए खर्च की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने पहले दोनों पक्षों को शांति से सुना और फिर उनका समझौता करवा दिया। दोनों पक्षों ने शादी के गहनें और सभी गिफ्ट्स एक-दूसरे को वापस कर दिए। चुकी दोनों पक्षों में सहमति हो गई थी इसलिए मामले को वहीं छोड़ते हुए कोई भी केस दर्ज नहीं किया गया।

यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक तरफ कुछ लोग दुल्हन के फैसले की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ निंदा भी कर रहे हैं। लोगों का तर्क है कि यदि दुल्हन अनपढ़ होती और दूल्हा उसे इस बात के लिए छोड़ देता तो उसकी बुराई होती। सिर्फ कम पढ़ा लिखा होने पर किसी को छोड़ देना सही नहीं है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना था कि दूल्हे की एजुकेशन की बात पहले से क्लियर हो जाना चाहिए थी।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.