डेल ने भारत में अपने नए लैपटॉप मॉडल लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने डेल एक्सपीएस 13, डेल 14एस और डेल 16एस को बाजार में उतारा है, जबकि गेमिंग यूजर्स के लिए एलियनवेयर 15 को भी नए हार्डवेयर के साथ अपडेट किया गया है. नए मॉडल में इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 3 और एएमडी राइजेन एआई 400 सीरीज प्रोसेसर का विकल्प दिया गया है. कंपनी ने इनमें बेहतर डिस्प्ले, एआई फीचर्स और तेज परफॉर्मेंस पर फोकस किया है. चलिए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में…
Dell XPS 13, 14S और 16S की कीमतडेल एक्सपीएस 13 को भारत में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह स्काई और स्टॉर्म कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. वहीं डेल 14एस की शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये रखी गई है, जबकि डेल 16एस की कीमत 2,29,990 रुपये से शुरू होती है. दोनों लैपटॉप सेलेस्टियल ब्लू और फ्रॉस्ट ब्लू कलर में उपलब्ध होंगे. डेल के नए सभी मॉडल डेलस्टोर डॉट कॉम और डेल एक्सक्लूसिव स्टोर्स के जरिए खरीदे जा सकेंगे. इसके अलावा डेल 14एस और इंटेल कोर प्रोसेसर वाले एलियनवेयर 15 मॉडल रिटेल और मल्टी ब्रांड आउटलेट्स पर भी उपलब्ध होंगे.
Dell XPS 13 के फीचर्सDell XPS 13 में 13.4 इंच का 2.5के एलसीडी इनफिनिटीएज टच डिस्प्ले दिया गया है, जो 100 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर कवरेज और 30 हर्ट्ज से 120 हर्ट्ज तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें इंटेल कोर सीरीज 3 या इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 3 प्रोसेसर का विकल्प मिलेगा.
Dell 14S और Dell 16S में AI प्रोसेसर का सपोर्टडेल 14एस और डेल 16एस लैपटॉप को इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 3 चिपसेट और एएमडी राइजेन एआई 400 सीरीज प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है. इनमें एआई आधारित कामों के लिए 50 टीओपीएस तक एनपीयू सपोर्ट दिया गया है. डेल 14एस में 14 इंच फुल एचडी प्लस ओएलईडी नॉन टच डिस्प्ले मिलता है, जबकि डेल 16एस में 16 इंच 2.8के ओएलईडी टच पैनल दिया गया है. दोनों मॉडल 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट करते हैं.
Dell 14S की कनेक्टिविटीइनमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप ए पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 पोर्ट और ग्लोबल हेडसेट पोर्ट दिए गए हैं. दोनों लैपटॉप में 70Wh बैटरी और 65W यूएसबी टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप हुआ अपडेटडेल ने गेमिंग सेगमेंट के लिए एलियनवेयर 15 को भी नए हार्डवेयर के साथ पेश किया है. इसमें इंटेल कोर 7 (सीरीज 2) 240एच प्रोसेसर और एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 5060 ग्राफिक्स का सपोर्ट दिया गया है. लैपटॉप में 15.3 इंच डब्ल्यूयूएक्सजीए डिस्प्ले मिलता है, जो 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. इसकी शुरुआती कीमत 1,28,990 रुपये रखी गई है और यह नोवा ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा.
ये भी पढ़ें: अब लैपटॉप-PC पर कर सकेंगे वीडियो कॉल्स, कंपनी ने एक साथ लॉन्च किए कई शानदार फीचर्स