Sawan 2026: कल से शुरू हो रहा है पवित्र सावन माह…. भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां!
TV9 Bharatvarsh July 29, 2026 05:43 PM

Sawan 2026: सावन हिंदी पंचांग का पांचवां महीना होता है. ये पूरा महीना शिव भक्ति के लिए बहुत पवित्र माना गया है. सावन का महीना महादेव की कृपा पाने का सबसे शुभ अवसर होता है. यही कारण है कि इस पूरे महीने में भक्त शिव जी की अराधना में लीन रहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई यानी कल से प्रारंभ हो रहा है, जिसका समापन 28 अगस्त को सावन माह की पूर्णिमा के दिन होगा.

सावन शिव भक्ति के साथ-साथ खान-पान, व्यवहार और जीवनशैली का भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा जाता है. सावन में कुछ नियमों का पालन और कुछ बातों से परहेज करने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने पर महादेव की कृपा सदैव बनी रहती है, तो आइए जानते हैं कि सावन में किन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए और इस माह में क्या करना शुभ रहता है?

सावन में न करें ये गलतियां

तामसिक चीजों का सेवन: सावन के पवित्र महीने में प्याज, लहसुन, मांस और मदिरा का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है. साथ ही सावन के महीने में विशेष रूप से बैंगन न खाने के लिए भी कहा जाता है.

क्रोध और लड़ाई-झगड़ा: शिव जी की भक्ति के इस पावन माह में गाली-गलौच, क्रोध और कटु भाषा का उपयोग भूलकर भी न करें. परिवार में लड़ाई-झगड़ा, कलह और तनाव से बचें. घर का वातावरण शांत रखें. मधुर और सकारात्मक व्यवहार रखें.

ये फूल न चढ़ाएं: शिव जी को पूजा के समय केतकी, केवड़ा का फूल चढ़ाने से बचें. इसके अलावा, उन्हें तुलसी, सिंदूर, कुमकुम, हल्दी और शंख से जल भी बिल्कुल न अर्पित करें.

पूजा में लापरवाही: सावन में श्रद्धा, नियम और पवित्रता के साथ भगवान शिव की पूजा और आराधना करें. इस माह में दिखावे से अधिक भाव और समर्पण का महत्व है. इस माह में श्रद्धापूर्वक भक्ति करने पर शिव जी जीवन का उद्धार करते हैं.

सावन में ये काम करना होता है शुभ?
  • सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करें.
  • पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने का इस माह में बहुत अधिक महत्व है.
  • हर सोमवाार को शिव जी का रुद्राभिषेक करें.
  • शिव पुराण का पाठ करें.
  • दान करें.
  • सावन में रोजाना महादेव के मंत्रों का जाप करें.

ये भी पढ़ें: Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर शाम को बस कर लें ये एक उपाय, मिलेगा कर्ज से छुटकारा!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.