भारतीय टीवी इतिहास के सबसे पसंदीदा और लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शोज में शामिल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) ने अपनी शानदार सफलता के 18 साल पूरे कर लिए हैं. 28 जुलाई 2008 को शुरू हुए इस आइकॉनिक शो ने 18वें बर्थडे के खास मौके पर एक नए पड़ाव में कदम रखा. इस जश्न को यादगार बनाने के लिए मेकर्स और पूरी स्टारकास्ट ने मिलकर जमकर सेलिब्रेशन किया.
'हंसो और हंसाओ दिवस' के रूप में सेलिब्रेट किया गया ये खास दिन
शो के 18 साल पूरे होने की खुशी में प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया. इस खास दिन को पूरी टीम ने 'हंसो और हंसाओ दिवस' के तौर पर सेलिब्रेट किया गया.
View this post on Instagram
इस दौरान जेठालाल (दिलीप जोशी), बापू जी (अमित भट्ट) और पोपटलाल (श्याम पाठक) को एक साथ देखा गया. तीनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए.
View this post on Instagram
जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी ने जमाया रंग
सेलिब्रेशन के दौरान शो की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी 'जेठालाल' (दिलीप जोशी) और 'बबीता जी' (मुनमुन दत्ता) ने जमकर सुर्खियां बटोरीं. दोनों ने पूरी टीम के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट किया और खूब मस्ती की. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शो के 18 सालों के सफर से जुड़ी अपनी यादें भी शेयर कीं.
View this post on Instagram
'बापूजी' का वीडियो वायरल
इस आइकॉनिक सीरियल में 'बापूजी' का किरदार एक्टर अमित भट्ट निभाते हैं. 53 साल के अमित भट्ट शो में अपने किरदार को निभाने के लिए खास ट्रांसफॉर्मेशन करते हैं. वो बापूजी के लुक को परफेक्ट दिखाने के लिए टोपी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनके काले बाल छिप जाते हैं. अब एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बिना टोपी के नजर आ रहे हैं और पैपराजी से वीडियो रिकॉर्ड न करने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
पैपराजी पर गुस्सा करती दिखीं बबीता जी
मुनमुन दत्ता का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी पर नाराज होती दिख रही हैं. उन्होंने कहा, 'क्यों धक्का-मुक्की कर रहे हो आप लोग... उन्हें (पैपराजी को) जगह क्यों नहीं दे रहे हो? आराम से करो.'
View this post on Instagram
इस खास इवेंट में शो में 'माधवी' का किरदार निभाने वाली सोनालिका जोशी के अलावा 'आत्माराम भिड़े' (मंदर चंदवाडकर), 'तारक मेहता' (सचिन श्रॉफ), 'अंजली मेहता' (सुनैना फौजदार) और 'अय्यर' (तनुज महाशब्दे) समेत गोकुलधाम सोसाइटी के कई सितारे शामिल हुए. शो की पूरी टीम ने इस भव्य सेलिब्रेशन में पहुंचकर 18 सालों के सफर का जश्न मनाया.
:-सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल
View this post on Instagram
असित मोदी ने जताया आभार
सीरियल के 18 साल पूरे होने पर निर्माता असित मोदी ने भी एक खास पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, '18 साल... यकीन नहीं होता कि आज इस सफ़र को पूरे 18 साल हो गए. जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शुरुआत की थी, तब बस एक ही सपना था हर घर तक मुस्कान पहुंचे. आज लगता है कि वह सपना आप सभी के प्यार, विश्वास और आशीर्वाद से सच हो गया. आपने इस शो को सिर्फ देखा नहीं, बल्कि अपने परिवार का हिस्सा बना लिया. यही अपनापन हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यही हमें हर दिन कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देता है. इन 18 सालों में साथ निभाने, हंसने, मुस्कुराने और हमें अपना बनाने के लिए दिल से धन्यवाद. आइए, इसी तरह साथ मिलकर हंसी और खुशियां बांटते रहें.'
View this post on Instagram
4700 से ज्यादा एपिसोड्स का सफर
बता दें कि साल 2008 से लगातार दर्शकों को गुदगुदा रहा ये शो 4,700 से भी अधिक एपिसोड्स पूरे कर चुका है. इतने सालों बाद भी टीआरपी चार्ट्स और दर्शकों के दिलों में गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्यों का जादू बरकरार है.