'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' करेगी बंपर ओपनिंग? 'द ओडिसी' के उड़ा देगी परखच्चे, जानें- प्रीडिक्शन
निशा शर्मा July 30, 2026 04:12 AM

मार्वल की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'  30 जुलाई को रिलीज हो रही है. फिल्म का भारत में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है जिसके चलते इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग कर सकती है. चलिए यहां इसका बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन जानते हैं.

जबरदस्त हुई है एडवांस बुकिंग
एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू के दौरान ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने कहा कि टॉम हॉलैंड की इस फ़िल्म ने इतनी रफ्तार पकड़ ली है कि यह आसानी से क्रिस्टोफर नोलन की फ़िल्म 'द ओडिसी' (जो पहले से ही सिनेमाघरों में चल रही है) को पीछे छोड़ देगी. रिपोर्ट के मुताबिक रमेशबाला ने कहा, "भारत में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की एडवांस बुकिंग बहुत अच्छी रही है, एडवांस बुकिंग के नतीजे बहुत एक्साइटिंग हैं और मेट्रो शहरों व प्रीमियम फॉर्मेट में इसकी जबरदस्त मांग है। यह इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फ़िल्मों में से एक बनने की राह पर है."

 पहले दिन की कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है फिल्म?
रिपोर्ट के मुताबिक रमेश बाला ने उम्मीद जताई है कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में अपनी रिलीज़ के पहले दिन सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 42 करोड़ से 45 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक रमेश बाला ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में सभी भाषाओं में पहले दिन लगभग 42 करोड़ से 45 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई करेगी, और ओपनिंग वीकेंड में इसकी कमाई 140 करोड़ से 150 करोड़ (ग्रॉस) के बीच होगी."

:- 'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात

द ओडिसी’ की ओपनिंग से डबल कर सकती है पहले दिन कमाई?
अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' आसानी से 'द ओडिसी' से आगे निकल जाएगी. वहीं सैकनिल्क के मुताबिक , 'द ओडिसी' ने भारत में अपने पहले दिन 20.76 करोड़ (ग्रॉस) और ₹17.40 करोड़ (नेट) की कमाई की थी.  इस तरह, 'स्पाइडर-मैन' की पहले दिन की कमाई नोलन की इस बड़ी फिल्म की ओपनिंग से दोगुनी से भी ज्यादा होगी.

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के बारे में
बता दें कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 38वीं फ़िल्म है और MCU की स्पाइडर-मैन फिल्म सीरीज की चौथी फिल्म है. टॉम हॉलैंड के साथ-साथ, इस फ़िल्म में जैंडया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

:-रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी ने 75 करोड़ में किया म्यूजिक राइट्स का सौदा

 

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.