मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि कुछ वर्षों में 152 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। लेकिन एक को भी सजा नहीं हुई। उन्होंने पूछा कि इस दौरान सरकार क्या कर रही थी। क्या एजेंसियां सो रही थीं। शिक्षा कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं है। शैक्षणिक संस्थाओं पर आरएसएस का कब्जा है। बजट में छह फीसदी भागीदारी शिक्षा बजट की होनी चाहिए, लेकिन तीन फीसदी से भी कम है। आपका कहना है कि विश्वविद्यालयों में अच्छे शिक्षक, अच्छे वीसी आएं। लेकिन आप जो सिलेबस बदल रहे हैं, उसमें ये भी आ रहा है- शूद्र के वेद पाठ सुनने पर शीशे और जस्ते से उसके कान भर दिए जाए। वेद मंत्र का उच्चारण करने पर उसकी जीभ काट ली जाए। ये आरएसएस सिलेबस है। ऐसे विचारों की निंदा करता हूं। ऐसी सामग्री को सिलेबस से हटाया जाए। यूनिवर्सिटी में आरएसएस के लोग भरे जा रहे हैं। यूपीए सरकार ने सबको समान शिक्षा के लिए शिक्षा का अधिकार कानून लागू किया।
20 जुलाई की घटना के दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया- मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 20 जुलाई की घटना के बाद प्रधानमंत्री बेचैन नजर आए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रात 12 बजे वीडियो जारी कर "थैंक्यू फ्रेंड्स" कहना यह दिखाता है कि वह लगातार अपनी बात रखने और पिछली सरकारों पर निशाना साधने की कोशिश करते रहते हैं।
खड़गे ने सवाल उठाया कि 20 जुलाई की घटना के दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया। उनका कहना था कि सरकार को इस पर स्पष्ट बयान देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि देश इन सवालों के जवाब चाहता है।
उन्होंने इस्तीफा देने वाले मंत्री के संसद में हुए स्वागत पर भी कटाक्ष किया। खड़गे ने कहा कि जिस तरह उनका अभिनंदन किया गया, उससे ऐसा लगा मानो वे कोई बड़ा युद्ध जीतकर लौटे हों। उनके मुताबिक यह सरकार अपनी नाकामियों का जश्न मना रही है, जबकि उसे आत्ममंथन करना चाहिए था।
पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए खड़गे ने आरोप लगाया कि परीक्षा का प्रश्नपत्र 15 दिन पहले ही बाजार में उपलब्ध था। उन्होंने पूछा कि जब सरकार के पास खुफिया तंत्र और "डबल इंजन" की व्यवस्था है, तो ऐसी घटनाओं को रोकने में वह क्यों विफल रही। उन्होंने कहा कि हर बार "मोदी की गारंटी" का दावा किया गया, लेकिन पेपर लीक की घटनाएं नहीं रुकीं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के वादे भी पूरे नहीं हुए।
खड़गे ने 2024 के कथित पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को क्लीनचिट दे दी गई। उन्होंने सवाल किया कि आखिर उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। साथ ही उन्होंने नोटबंदी के दौरान किए गए वादों का भी हवाला देते हुए कहा कि सरकार अपने दावों पर खरी नहीं उतरी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सीबीआई समय पर पेश तक नहीं हुई, जिससे सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
गृह मंत्री को जवाब देना ही पड़ेगा, बहुत दिन छिपकर नहीं रह सकते- खड़गेमल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हजारों छात्रों ने संसद की ओर शांतिपूर्ण मार्च किया। वे संवाद चाह रहे थे। उनको मिला लाठीचार्ज, आंसू गैस, पैलेट गन, रेलवे स्टेशन बंद, इंटरनेट बंद। इससे छात्र नाराज हो गए। आप शांति से उनको संभाल नहीं सके। कई छात्र घायल हो गए। कई बच्चों को आंखों में छर्रे लगे। ये देखकर हमको शर्म आई, उनको आया कि नहीं मुझे मालूम नहीं। मेरे विद्यार्थी जो गांव-गांव से आए, उनको पैलेट गन का इस्तेमाल करके मार रहे हैं। उनके हाथ-पैर टूटे. इसका जिम्मेदार कौन है। होम मिनिस्टर है। बंद कमरे में आप मेरी बात सुन रहे होंगे, लेकिन छिपकर आप बहुत दिन रह नहीं सकते। एक दिन हम बाहर खींचकर लाएंगे और जनता के सामने दिखाएंगे कि क्या है। इस पर ट्रेजरी बेंच के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता सदन जेपी नड्डा ने खड़गे की स्पीच में असंसदीय शब्द के इस्तेमाल का दावा करते हुए चेयरमैन से इसे एक्सपंज करने की मांग की। खड़गे ने कहा कि हमने किसी असंसदीय शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। हम मतलब जनता। सरकार को 20 जुलाई की घटना के बाद देश की जनता के सामने सफाई रखनी चाहिए थी।
प्रधानमंत्री को प्रधान को हटाना पड़ा- खड़गेकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों के ताकत के आगे झुकना पड़ा। देश में छात्र सड़कों पर आए और प्रधानमंत्री को प्रधान को हटाना पड़ा। अपनी कुर्सी जाने के डर से युवाओं की डिमांड माननी पड़ी। राहुल गांधी उनके आवास के बाहर पहुंच गए, तब उनको लगा कि अब इस बात को बढ़ाना ठीक नहीं है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए डर से उनको धर्मेंद्र प्रधान को हटाना पड़ा। छात्र जब महीनों से धरने पर बैठे थे, तब आप क्यों नहीं उनकी बात सुनी। जब वह धरने पर बैठे थे, उसके दो दिन बाद ही नड्डा साहब जाते तो छात्र लाठी नहीं खाते। ये सब नहीं भुगतना पड़ता। अमित शाह साहब दिख ही नहीं रहे। छोटी-छोटी बातों पर आकर अपनी बात रखते हैं, इस तरफ क्यों नहीं आते, मुझे मालूम नहीं। प्रधानमंत्री भी मुंह नहीं खोल रहे। आप गृह मंत्री हो, कानून-व्यवस्था देखते हो, दिल्ली में इतनी गड़बड़ी पर भी मुंह नहीं खोल रहे हो। क्या स्टिच लगा लिया है क्या मुंह पर। नहीं, मैं नहीं आऊंगा। आपको जो सबक सिखाया है छात्रों ने, वह फिर आकर सबक सिखा देंगे।
मोदी सरकार के कारण छात्रों को बहुत कष्ट झेलना पड़ा- खड़गेमल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों इतने दिनों तक प्रदर्शन करते रहे लेकिन आप मिलने नहीं गए। अगर उनसे पहले ही मिल लिया गया होता, उनके बात की गई होती तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए यह संसोधन बिल लेकर आई है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ जो कुछ भी हुआ इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। खड़गे ने कहा कि बिल पर चर्चा हो रही है, ऐसे में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को सदन में आना चाहिए था, लेकिन दोनों गायब हैं।
'ये पेपर लीक बिल अधूरा, सिर्फ जानाक्रोश ठंडा करने के लिए लाया गया', राज्यसभा में खड़गे का वारराज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा की शुरुआत हो गई है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'पेपर चुराने वाले बचते रहे...' शायरी के साथ चर्चा की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि हमने 2024 में ही मजबूत कानून की मांग की थी। तब आपने हमारी मांग नहीं मानी। तब आप जल्दीबाजी में बिल लेकर आए थे। चुनाव सामने थे। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर थे। तब क्रेडिट नहीं मिल पाता। हम इस संशोधन बिल का स्वागत करते हैं, लेकिन इसमें भी आपका इंटेंशन नहीं है। ये जो माहौल चल रहा है, उसको ठंडा करने के लिए ये बिल लाया गया है। इसमें समस्या को सुलझाने की मंशा नहीं है।
इस बिल से कुछ बदलने वाला नहीं- खड़गेराज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एंटी पेपर लीक बिल से कुछ बदलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जुर्माना बढ़ाने से पेपर लीक नहीं रुकने वाला नहीं है। यह बिल सिर्फ इसलिए लाया गया कि यूवा जो विरोध कर रहे हैं वह शांत हो जाएं। खड़गे ने कहा कि 2024 में भी बिल जल्दीबाजी में लाया गया, उसमें पेपर लीक रोकने के लिए पर्याप्त क्षमता नहीं थी।
एंटी पेपर लीक बिल राज्यसभा में पेश, 7 घंटे होगी चर्चाएंटी पेपर लीक बिल राज्यसभा में पेश हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने यह बिल पेश कर दिया है। इस दौरान विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया।
दतिया उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 48.91% मतदानदोपहर एक बजे तक दतिया सीट 48.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बांकीपुर सीट पर 20.01 फीसदी और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 21.66 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर वोटिंग की रफ्तार शुरू से तेज है।
राज्यसभा में दो बजे आएगा एंटी पेपर लीक बिलएंटी पेपर लीक बिल आज राज्यसभा में दो बजे पेश होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह भोजनावकाश के बाद एंटी पेपर लीक बिल पेश करेंगे। इसके बाद उच्च सदन में आज ही इस बिल पर चर्चा शुरू हो सकती है।
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', SC ने केंद्र को दिया नोटिससुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (30 जुलाई) को पैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने संकेत दिया है कि पैलेट गन के इस्तेमाल पर पूरी रोक नहीं लग सकती हालांकि वो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल पर विचार करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को भीड़ पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक की मांग को लेकर सुनवाई हुई। वकील ने बताया कि 2 घायल लोगों ने याचिका लगाई है। इस पर देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा कि सुरक्षा नियमावली परिस्थिति के हिसाब से पैलेट गन के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं। आपको इस नियम को चुनौती देनी होगी। आपकी याचिका में इसके बिना रोक की मांग की गई
क्या केंद्रीय गृह मंत्री, जो बच्चों पर AK-47 से गोली चलाने का आदेश देते हैं, उन्हें माफ़ी नहीं मांगनी चाहिए?- सुरजेवालालोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि क्या हमारे बच्चों पर पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश देने वालों को माफ़ी नहीं मांगनी चाहिए? क्या केंद्रीय गृह मंत्री, जो बच्चों पर AK-47 से गोली चलाने का आदेश देते हैं, उन्हें माफ़ी नहीं मांगनी चाहिए?... पूरा विपक्ष मांग करेगा कि केंद्रीय गृह मंत्री सामने आएं और माफ़ी मांगें... राहुल गांधी माफ़ी क्यों मांगें? सच बोलने के लिए कोई माफ़ी नहीं मांगता। क्या सिर्फ़ कानून बनाने से सारी समस्याएं हल हो जाएंगी?... दोषी सिर्फ़ पेपर-लीक माफ़िया ही नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षण देने वाले भी हैं... मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में हम सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।"
राज्यसभा से कांग्रेस का वॉकआउटकांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता राज्यसभा से वॉकआउट कर गए हैं। विपक्षी दलों के सदस्य प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर अमित शाह के बयान की मांग करते हुए हंगामा किया।
सोनप्रयाग में बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से पैदल रास्ता बंद, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, सुरक्षा बल तैनातविधानसभा उपचुनाव के तहत सुबह 11 बजे तक गुजरात की मांजलपुर सीट पर 17.53% और बिहार की बांकीपुर सीट पर 11.50% मतदान दर्ज किया गया। दोनों सीटों पर मतदान जारी है।
रूस का यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला, जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रीह में छह की मौतरूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और हवाई हमले किए, जिनमें 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई। इनमें से छह राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रीह क्षेत्र के निवासी हैं। मृतकों में पांच और 12 वर्ष की दो बच्चियां भी शामिल हैं। राजधानी कीव में भी एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि की गई। हमलों से कुछ घंटे पहले ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देशव्यापी बड़े हमले की चेतावनी दी थी।
मांजलपुर उपचुनाव: शुरुआती तीन घंटों में 6.06% हुआ मतदानगुजरात की वडोदरा सीट के अंतर्गत आने वाली मांजलपुर विधानसभा पर उपचुनाव के लिए आज सुबह से वोटिंग जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह 10 बजे तक शुरुआती तीन घंटों में यहां 6.06% मतदान दर्ज किया गया है। इस क्षेत्र के कुल 2.19 लाख मतदाता आज इन दोनों नेताओं की किस्मत का फैसला ईवीएम में दर्ज कर रहे हैं।
ओडिशा में बाढ़ का खतरा गहराया, महानदी का जलस्तर बढ़ने से 4 जिलों में हाई अलर्टगुरुवार को ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही, जिसके चलते राज्य के चार उत्तरी जिलों में हाई अलर्ट जारी रखा गया है। वहीं, महानदी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से इसके निचले इलाकों में मध्यम स्तर की बाढ़ आने की आशंका बढ़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर में तैनात RAF के गोला-बारूद के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने का सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया।
राज्यसभा MP कपिल सिब्बल ने कहा कि यह साफ़ है कि अगर किसी ने पेलेट गन से गोली चलाई या किसी को घायल किया, तो किसी ने इसकी इजाज़त दी होगी। अगर SDM ने इजाज़त दी, तो क्या होम मिनिस्टर ने कभी कहा कि SDM ने गलत काम किया? होम मिनिस्टर चुप क्यों हैं? उनकी चुप्पी से लगता है कि यह उनकी मंज़ूरी से हुआ। नहीं तो, वह सबके सामने कहते कि SDM ने गलत काम किया। एक तरफ़, BJP ने शुरू में इस बात से इनकार किया कि पेलेट गन का इस्तेमाल हुआ था, लेकिन जब राहुल गांधी ने लोगों के चेहरे और शरीर पर चोटें दिखाईं, तो उन्हें मानना पड़ा कि उन पर गोली चलाई गई थी। इसलिए, होम मिनिस्टर को ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए, फिर भी वह न तो सदन में आते हैं, न कोई बयान देते हैं, और न ही यह मानते हैं कि कोई गलती हुई थी..."
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगितलोकसभा में आज भी विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। विपक्ष लगातार गृहमंत्री अमित शाह के सदन में आने की बात को दोहराता रहा। हंगामे के बीच कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज सदन में आना चाहिए, कहा- "हां, उन्हें आना चाहिएकिन्नौर कैलाश यात्रा बृहस्पतिवार को शुरू हो गई और पहले दिन 90 श्रद्धालुओं ने तांगलिंग गांव से पदयात्रा आरंभ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
करीब 375 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होंगे, जो 10 अगस्त को संपन्न होगी।
यात्रा पहले एक जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन सुरक्षा संबंधी खतरों और स्थानीय समुदाय के विरोध के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं कल्पा के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट प्रवीण भारद्वाज ने कहा कि कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के खतरे के कारण यात्रा को पहले स्थगित करना पड़ा था।
उन्होंने कहा, ‘‘10 जुलाई को एक निरीक्षण दल को दोबारा भेजा गया था जिसने 16 जुलाई को अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य पूरे किए जा रहे हैं जिसके बाद यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया।’’
शाह को इस्तीफा देना चाहिए, पुलवामा हुआ, 40 जवान मारे गए... कौन ज़िम्मेदार है? होम मिनिस्टर ज़िम्मेदार हैं- संजय राउतशिवसेना (UBT) के MP संजय राउत ने कहा कि यह विपक्ष के बारे में नहीं है। सरकार को देश की भावनाओं को समझना चाहिए। सबसे पहले, मैं कहूंगा कि अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए। पुलवामा हुआ, 40 जवान मारे गए, कौन ज़िम्मेदार है? होम मिनिस्टर ज़िम्मेदार हैं।"
दतिया उपचुनाव को लेकर मतदान चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने सुबह नौ बजे तक हुए मतदान प्रतिशत को लेकर जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।
BJP से जुड़े संगठनों ने खुद भगवान राम को लूटा है- प्रमोद तिवारीराम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के मामले पर कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस तरह से भगवान राम के लिए आए चंदे और चढ़ावे की चोरी हुई है, वह चौंकाने वाला है। BJP से जुड़े संगठनों ने खुद भगवान को लूटा है; भगवान राम के लिए आए चंदे की लूट हुई है। हमने इस बारे में नोटिस जारी किया है। हम उनसे जवाब मांगते हैं: सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर बनाने और ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया था, फिर भी आप सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करते हुए भी लूट में लगे रहे। इस लूट के लिए BJP सरकार जिम्मेदार है। हमने इस मामले पर नोटिस दिया है और चाहते हैं कि सदन में इस पर चर्चा हो।
राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले पर SP MP राम गोपाल यादव ने कहा, "यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है। समाजवादी पार्टी का तर्क है कि आप भगवान राम का नाम लेकर सत्ता में आए और चुनाव लड़ा, फिर भी, आपने उन्हें दिए गए चंदे और चढ़ावे को चोरी होने दिया। यह एक गंभीर मुद्दा है। यह ऐसा कुछ नहीं है जो बस ऐसे ही खत्म हो जाएगा; यह चलता रहेगा।"
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को "करारा जवाब" देगा। वहीं ईरान की इस कार्रवाई के बाद अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर संयुक्त एयर स्ट्राइक की है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पश्चिम एशिया में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।
Byelection: जलपुर और दतिया के साथ-साथ बांकीपुर सीट पर उपचुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी
देश के 3 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर आज गुरुवार को वोटिंग कराई जा रही है। इसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात की मंजलपुर सीट और मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा सीट शामिल है। बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट कांग्रेस के राजेंद्र भारती की सदस्यता अप्रैल महीने में रद्द किए जाने के बाद खाली हो गई थी। वहीं गुजरात की मंजलपुर सीट बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हो गई थी।