सीएम देवेंद्र फडणवीस ने परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर से की मुलाकात, विज्ञान और टेक्नोलॉजी पर चर्चा
Indias News Hindi July 30, 2026 11:42 PM

Mumbai , 30 जुलाई . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Thursday को Mumbai स्थित अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. अनिल काकोडकर से मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात को अपने लिए बेहद प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया.

Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके इस मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “Mumbai में अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक और एमकेसीएल के चेयरमैन, ‘Maharashtra भूषण’ व ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित डॉ. अनिल काकोडकर से मिलकर और उनसे बातचीत करके बहुत खुशी हुई.”

फडणवीस ने आगे कहा कि विज्ञान, इनोवेशन और राष्ट्र-निर्माण के प्रति डॉ. काकोडकर का जीवन भर का समर्पण आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करता रहा है. उनके अनुभव और सोच से सीखने का मौका मिलना हर किसी के लिए गर्व की बात है.

उन्होंने आगे कहा कि मुलाकात के दौरान विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नए विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई. डॉ. काकोडकर ने अपने व्यापक अनुभव और दूरदर्शी सोच के आधार पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार साझा किए. Chief Minister ने इसे अपने लिए बहुत ज्ञानवर्धक अनुभव बताया.

डॉ. अनिल काकोडकर देश के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों में गिने जाते हैं. वह भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के पूर्व निदेशक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. India के परमाणु कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है. शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में भी वह सक्रिय हैं और Maharashtra नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमकेसीएल) के चेयरमैन के रूप में काम कर रहे हैं.

राज्य और केंद्र Government ने उनके योगदान को देखते हुए उन्हें ‘Maharashtra भूषण’ और ‘पद्म विभूषण’ जैसे सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है. विज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाने और युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए भी वह लगातार प्रयासरत हैं.

बैठक में Maharashtra में विज्ञान शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और नई तकनीक के जरिए शासन को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई.

एससीएच/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.