इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट की अहमियत को लेकर बहस भले ही जारी हो लेकिन बात जब भी वर्ल्ड कप की आती है तो इस वनडे वर्ल्ड कप ही हर किसी की जुबान पर आता है. हर 4 साल में होने वाला क्रिकेट का ये सबसे बड़ा टूर्नामेंट अब 2027 में लौटने जा रहा है, जिसको लेकर एक बड़ा ऐलान हो गया है. ICC ने मेंस वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू पर से पर्दा उठा दिया है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने जा रहा ये वर्ल्ड कप कुल 12 शहरों में खेला जाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा 8 वेन्यू साउथ अफ्रीका में हैं.
किस देश को मिले कितने वेन्यू?साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग में गुरुवार 30 जुलाई को एक खास इवेंट में वर्ल्ड कप के 12 वेन्यू का ऐलान किया गया. इसमें जोहानसबर्ग और केपटाउन समेत कुल 8 वेन्यू साउथ अफ्रीका में हैं. वहीं जिम्बाब्वे के 3 शहरों में वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाएंगे. नामीबिया में सिर्फ एक वेन्यू राजधानी विंडहोक है, जहां ICC की मदद से बने नए इंटरनेशनल स्टेडियम का उद्घाटन किया गया है. ये स्टेडियम वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है और देश का पहला स्टेडियम है जिसमें डे-नाइट मैच के लिए फ्लड लाइट्स लगाई गई हैं.
𝐃𝐞𝐬𝐭𝐢𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 ➡️ #𝐂𝐖𝐂𝟐𝟕 🏆
The 12 venues set to host the ICC Men’s Cricket World Cup 2027 have officially been confirmed 🏟️https://t.co/QLxDyjmGjC
— ICC (@ICC) July 30, 2026
अक्टूबर-नवंबर 2027 में इस वर्ल्ड कप का आयोजन होगा. पूरे 24 साल के बाद अफ्रीकी महाद्वीप में पुरुषों का वनडे वर्ल्ड कप लौट रहा है. इससे पहले 2003 में यहां पहली बार वर्ल्ड कप हुआ था, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या में खेला गया था. मगर इस बार केन्या की जगह नामीबिया ने ली है. इस बार भी 14 टीम इसमें हिस्सा लेंगी लेकिन 2 टीम सुपर-12 के मेन राउंड तक पहुंचने से पहले ही बाहर हो जाएंगी. इस बार टूर्नामेंट को ‘तीन देश, एक धड़कन’ (Three Nations, One Heartbeat) ब्रांड के तहत प्रमोट किया जा रहा है.
किन शहरों में होंगे मैच?