MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया
हिमांशु सिंह July 31, 2026 06:42 AM

MINI Cooper New Car: अगर आप भी लग्जरी कारों का शौक रखते हैं तो आपको भी बीएमडब्ल्यू ग्रुप के ब्रांड मिनी की गाड़ियां भी पसंद होंगी. बता दें कि, मिनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय ओपन-टॉप हैचबैक को नया अवतार मिनी कूपर कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. शानदार लुक और लिमिटेड यूनिट्स के साथ आई इस प्रीमियम कार की एक्स-शोरूम कीमत 62.90 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी इस मॉडल को भारत में पूरी तरह से बनी हुई सीबीयू यूनिट के रूप में इम्पोर्ट करके बेचेगी.  

बता दें कि, यह नया एडिशन स्टैंडर्ड कूपर कन्वर्टिबल के मुकाबले लगभग 3.9 लाख रुपये ज्यादा महंगा है. लेकिन इसमें मिलने वाले एक्सक्लूसिव फीचर्स और कॉस्मेटिक बदलाव इसे काफी खास भी बनाते हैं. प्रीमियम कार के शौकीन ग्राहक इसे केवल कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट के जरिए ही ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. कार की डिलीवरी भी देश भर में तुरंत शुरू कर दी गई है. तो चलिए जानते हैं कि इस लग्जरी कन्वर्टिबल कार में कौन-कौन से नए बदलाव और फीचर्स देखने को मिलते हैं.

शानदार एक्सटीरियर और बेहतरीन डिजाइन

बता दें कि, डिजाइन के मामले में मिनी स्टारडस्ट एडिशन को एक बहुत ही यूनिक और एलीट लुक दिया गया है. यह कार स्पार्कलिंग कॉपर ग्रे नाम के स्पेशल मेटैलिक पेंट शेड में लॉन्च की गई है. इसके साथ वाइब्रेंट सिल्वर कलर के साइड मिरर्स और 18-इंच के JCW रैली स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. जो कार के एयरोडायनामिक्स और रोड प्रेजेंस को कई गुना बढ़ा देते हैं.

जबकि इस कार का सबसे मुख्य आकर्षण इसका इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग सॉफ्ट-टॉप फैब्रिक रूफ है. जिस पर मिनी का सिग्नेचर यूनियन जैक ग्राफिक बना हुआ है. यह रूफ महज 18 सेकंड के अंदर पूरी तरह से खुल जाती है और इसे बंद होने में सिर्फ 15 सेकंड का समय लगता है. खास बात यह है कि 30 किमी/घंटे की रफ्तार पर चलते हुए भी इस छत को ऑपरेट किया जा सकता है. इसके अलावा इसे केवल 40 सेमी तक खोलकर सनरूफ की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.


टोल पर आपका कितना वक्त हो रहा बर्बाद? सरकार ने कबूला सच

मिलेगा हाई-टेक केबिन और प्रीमियम फीचर्स

जैसे ही आप कार के अंदर बैठते हैं तो आपको एक लग्जरी और फ्यूचरिस्टिक केबिन देखने को मिलता है. इसके डैशबोर्ड के बीचों-बीच 9.4-इंच का सर्कुलर OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है. जो मिनी के नए ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पर काम करता है. इसमें ड्राइवर के लिए हेड-अप डिस्प्ले की सुविधा भी दी गई है, जिससे ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटके बिना स्पीड और नेविगेशन की जानकारी मिलती है.

वहीं, आरामदायक सफर के लिए केबिन में रीसाइकिल्ड मटेरियल से बनी ब्लैक वेस्किन लेदर-फ्री स्पोर्ट्स सीटें दी गई हैं. साथ ही इसमें हरमन कार्डन का प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो, एम्बिएंट लाइटिंग, और डिजिटल की प्लस जैसे एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं. बूट स्पेस की बात करें तो छत खुली होने पर इसमें 160 लीटर और छत बंद होने पर 215 लीटर का सामान रखने की जगह मिलती है.

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

बता दें कि, परफॉर्मेंस के मामले में मिनी की यह कार बेहद दमदार है. इसके बोनट के नीचे 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 204 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. जो काफी स्मूथ और तेज गियर शिफ्टिंग देता है.

वहीं, रफ्तार के दीवानों के लिए यह कार महज 6.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की तेजी से स्पीड पकड़ लेती है. जबकि इसकी टॉप स्पीड 240 किमी/घंटा है. इस पावरफुल परफॉर्मेंस के बावजूद कंपनी का दावा है कि यह कार 16.82 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है.


कार में मिलेंगे एडवांस सेफ्टी फीचर्स 

सेफ्टी के लिहाज से मिनी स्टारडस्ट एडिशन में कई बेहतरीन और मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी एलिमेंट्स शामिल हैं. इसके अलावा पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा और ऑटो पार्किंग असिस्ट की सुविधा भी दी गई है.

बता दें कि, ड्राइविंग के मजे को और बढ़ाने के लिए कार में मिनी के खास एक्सपीरियंस मोड्स जैसे गोकार्ट, ग्रीन और विविड मोड्स दिए गए हैं. गोकार्ट मोड ऑन करते ही कार का रिस्पॉन्स एकदम स्पॉर्टी हो जाता है. जिससे खुले आसमान के नीचे राइडिंग का अहसास बेहद रोमांचक बन जाता है. भारत में यह उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो एक भीड़ से अलग और प्रीमियम ओपन-टॉप ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं.

नई Baleno-Fronx में होंगे बड़े बदलाव, जानें डिटेल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.