एक्टर सुदेश बैरी ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बात की. उन्होंने पीएम मोदी को 'भगवान विष्णु' का अवतार कहा. इसी के साथ ये भी कहा कि वो पीएम मोदी के पैर धोकर, उस पानी को पीना चाहते हैं. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल है.
उन्होंने Accompany Akki संग बातचीत में उन्होंन कॉकरोच जनता पार्टी की आलोचना भी की.
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
पीएम मोदी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं- सुदेश बैरी
सुदेश ने पीएम मोदी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने क्या किया है? उन्हें चाय बेचने दीजिए. उन्होंने पूरी दुनिया में चाय बेची है. उन्होंने क्या बिगाड़ा है. उन्होंने ऐसी चाय बेची कि उसकी सुगंध से लोग मरे जा रहे हैं. उनकी चाय भारी पड़ रही है दुनिया में. सोचो कस्तूरी बेचने जाएंगे तो क्या हाल करेंगे. नरेंद्र मोदी ऐसे हैं, वैसे हैं. बस गाली दे रहे हैं वो लोग. आजकल के लड़के समझते हैं कि गाली देकर मैं लाइक बढ़ा लूंगा. मैं इनकम बढ़ा लूंगा.'
आगे उन्होंन कहा, 'मैं पीएम मोदी जी के पैर धोकर वो पानी पीना चाहता हूं. अगर आप उनके साथ मीटिंग अरेंज कर सकें तो. मैं कभी उनसे मिला नहीं और मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानता हूं. जैसे कि हमने भगवान को नहीं देखा है लेकिन फिर भी उनकी पूजा करते हैं. मैं उसी तरह से मोदी जी की रिस्पेक्ट करता हूं. इसमें कोई खराब बात नहीं है. मैं किसी पॉलिटिक्स और पार्टीज से परे उनकी रिस्पेक्ट करता हूं.'
उन्होंने ये भी दावा किया कि 'राम राज्य' आ गया है इंडिया में.
अपने इस बयान की वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सुदेश ने क्या कहा सुनिए. मोदी क पौर धोकर पानी पीना चाहता हूं. इस भयंकर अंधभक्ति को देखकर राहुल गांधी भी सोच में पड़ गए होंगे. अब कौन सी अंधभक्ति की नई परिभाषा लाऊ.
सुदेश बेरी ने क्या कहा सुनिए—'मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूँ।
— Shobhit (@shobhit36261077) July 30, 2026
इस भयंकर अंधभक्ति को देखकर राहुल गांधी भी सोच में पड़ गए होंगे..अब कौन सी अंधभक्ति की नई परिभाषा लाऊ 🤔#rahulgandhi #sudeshberry #bollywood #sansadbhavan #satire pic.twitter.com/sQ9Jp0lYZD
Cringe watch episode 56
— ηᎥ†Ꭵղ (@nkk_123) July 29, 2026
Sudesh Berry wants to wash Modi's feet & drink that water. 🤮
He calls Modi an avatar of Vishnu. 😩
Begs the anchor to make him meet Modi. 😭
Also questions the need of education. 🤡
Lukkha is doing all this to get work from pro RW directors in Bollywood pic.twitter.com/96DFCvOoKE
This is Sunil Shetty Pro Max 🍿
— Amock_ (@Amockx2022) July 30, 2026
Bollywood actor Sudesh Berry said :
"I want to wash feet of Narendra Modi and drink that water. Just like we respect god, i respect Modi Ji" 😭
Did Rahul Gandhi use the term andhbhakt for people like him? pic.twitter.com/6SCmKW3Em1
इसके अलावा उन्होंने पॉडकास्ट में कहा, 'उन्होंने कहा कि मैं किसी AGP, CGP को नहीं जानता हूं. मैं इन लोगों को पहचानता भी नहीं हूं. मुझे सिर्फ इतना पता है कि ये लोग देश को पीछे लेकर जा रहे हैं. ये सभी बेकार लोग हैं. इनके पास कोई काम नहीं है. अगर आप सच में सोसायटी को सर्व करना चाहते हैं तो बच्चों के लिए गर्डन बनाओ. ओल्ड एज होम बनाओ सीनियर सिटिजन के लिए और उन्हें ट्रीटमेंट प्रोवाइड कराओ. जंतर मंतर पर बैठकर और प्रोटेस्ट करने से कुछ भी अचीव नहीं होगा.'
आगे उन्होंने कहा, 'उन्होंने किसी अजीब जानवर का नाम लेकर एक पार्टी बना ली. उन्होंने लकड़बग्घा पार्टी क्यों नहीं बनाई.'