Hindi Panchang, 31 July 2026: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार है. आज से चोर पंचक भी शुरू हो रहे हैं. चोर पंचक में धन हानि की संभावनाएं बढ़ जाती है. ऐसे में 5 दिन धन के लेन-देन या पैसों से जुड़ा कोई भी कार्य बहुत सावधानी से करें.
चोर पंचक में घर से निकलने से पहले भगवान गणेश और अपने इष्टदेव का स्मरण करें. यात्रा करनी हो तो अपने सामान और धन की विशेष सुरक्षा रखें. तिजोरी, अलमारी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें.
31 जुलाई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 31 July 2026)
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
राहुकाल और अशुभ समय (Rahu kaal)
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 31 July 2026)
31 जुलाई 2026 का राशिफल
ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है
नया काम शुरू करने, कॉर्पोरेट मीटिंग और लोन संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है. ऑफिस में नियमों का पालन करें और परिवार के साथ समय बिताकर रिश्तों में मधुरता बढ़ाएं.
बिजनेस और करियर में उन्नति के योग हैं, अधिकारियों की सराहना मिल सकती है. छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने और योजनाबद्ध तरीके से काम करने की सलाह है.
प्रमोशन के योग बन रहे हैं और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी. निवेश में सावधानी रखें तथा परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में समय बिताएं.
ग्रहण दोष के कारण वाहन चलाने, बिजनेस डील और महत्वपूर्ण फैसलों में सावधानी रखें. ऑफिस में लापरवाही से बचें और जीवनसाथी के साथ संयम से व्यवहार करें.
नए बिजनेस की शुरुआत और रुके हुए कार्य पूरे करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा. वैवाहिक जीवन में बाहरी लोगों की दखल से बचें और काम पर पूरा ध्यान दें.
बिजनेस में आर्थिक राहत मिलेगी और नौकरी में सम्मान व पदोन्नति के अवसर बनेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा और सामाजिक जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाएंगे.
सौभाग्य योग से व्यापार में बड़ा लाभ और नए निवेश के अच्छे संकेत मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
ग्रहण दोष के कारण आर्थिक मामलों और खर्चों में सावधानी रखें. ऑफिस में अहंकार से बचें तथा माता के स्वास्थ्य और परिवार पर ध्यान दें.
व्यापार में ग्राहकों का सहयोग मिलेगा और सरकारी मामलों में राहत मिलने के योग हैं. कार्यस्थल पर एकाग्र रहें तथा विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है.
धन लाभ, प्रमोशन और बिजनेस में मुनाफे के मजबूत संकेत हैं. सरकारी नियमों का पालन करें और वरिष्ठों की सलाह को प्राथमिकता दें.
निवेश और नए व्यावसायिक अवसर लाभ दे सकते हैं, नेटवर्क बढ़ाना फायदेमंद रहेगा. कार्यस्थल पर किसी गलत प्रलोभन से दूर रहें और नई योजनाओं पर ध्यान दें.
ग्रहण दोष के कारण धन संबंधी लेन-देन और नए कारोबार में जल्दबाजी न करें. ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहें और जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें.
सफेद, सिल्वर