'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड
मोनिका गुप्ता July 31, 2026 08:42 AM

टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने रिलीज के साथ ही इंडिया में धमाका कर दिया है. फिल्म को पहले दिन धांसू रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. 6 बजे तक ही फिल्म ने 29 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 6 बजे तक 29.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को 11,941 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 68 परसेंट रही. फिल्म ने इंग्लिश में 6 बजे तक 14.34  करोड़ कमाए. हिंदी में 11.04 करोड़, कन्नड़ में 3 लाख, मलयालम में 4 लाख, तमिल में 1.71 करोड़ और तेलुगू में 1.87 करोड़ कमाए. वहीं फिल्म ने 5 बजे तक 24.30 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म को 10,647 शोज मिले. फिल्म को 68.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. 

  • इंडिया में फिल्म 6 भाषाओं में रिलीज हुई है. 5 बजे तक फिल्म ने इंग्लिश में 11.57 करोड़ कमाए.
  • हिंदी में फिल्म ने 5 बजे 9.57 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • कन्नड़ में फिल्म ने 5 बजे तक 3 लाख और मलयालम में भी 3 लाख का कलेक्शन किया.
  • तमिल में फिल्म ने 5 बजे तक 1.52 करोड़ और तेलुगू में 1.58 करोड़ का कलेक्शन किया.

'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?

इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. इंडिया में ही फिल्म ने 2026 में रिलीज हुई 15 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ दिया  है.

1- वेलकम टू द जंगल-15.23 करोड़ + 3.75 करोड़ (पेड प्रिव्यू)
2- धमाल 4- 14 करोड़
3-हॉन्टेड 3डी- 2.5 करोड़
4- राजा शिवाजी- 12.4 करोड़ (हिंदी में)
5- चांद मेरा दिल- 3.31 करोड़
6- अल्फा- 9.25 करोड़
7- है जवानी तो इश्क होना है- 8.65
8-  इक्कीस- 7.28 करोड़
9- पेद्दी- 3 करोड़ (हिंदी में)
10- पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़
11-  ओ रोमियो- 9.01 करोड़
12-  मर्दानी 3- 4 करोड़
13- भूत बंगला- 12.25 करोड़+ 3.75 करोड़ (पेड प्रिव्यू)
14- मैं वापस आऊंगा- 1.15 करोड़
15- डकैत- 6.55 करोड़

'त्रेता युग में ऐसे कपड़े...', ग्लैमरस शूर्पणखा, कैकई की मॉडर्न साड़ी, 'रामायण' के कॉस्ट्यूम को लेकर उठे सवाल

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

बता दें कि फिल्म के इंडिया में 50 करोड़ की ओपनिंग करने की खबरें हैं. फिल्म को बहुत अच्छे रिव्यूज मिले हैं. फिल्म को डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 25 मिनट है. फिल्म में टॉम हॉलैंड को स्पाइड मैन के रोल में देखा गया. फिल्म जेंडया भी हैं. वो एमजे के किरादर में हैं. वहीं मार्क रफालो, सैडी सिंक, जॉन बर्नथल, जैकब  बैटलन जैसे स्टार्स नजर आए.

फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का रिव्यू

एबीपी न्यूज ने फिल्म के 3.5 स्टार्स दिए हैं. फिल्म की कहानी आपको इमोशनल कर देगी. टॉम हॉलैंड की एक्टिंग भी जबरदस्त है. उन्होंने स्पाइडर मैन के रोल को दिल से जिया है. फिल्म की स्टोरीलाइन भी जबरस्त है. फिल्म में जितना भी एक्शन हैं वो कमाल है. वहीं वीएफएक्स सिनमैटोग्राफी और विजुअल स्केल भी शानदार है. ओवरऑल फिल्म जबरदस्त है. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.