Avoid These Friday Mistakes: पैसों के लेन-देन से लेकर चांदी दान तक… शुक्रवार को नहीं करने चाहिए ये काम
TV9 Bharatvarsh July 31, 2026 10:42 AM

What not to do on Friday: सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है. शुक्रवार का दिन सुख और वैभव की दात्री माता लक्ष्मी का होता है. इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. पूजा के साथ-साथ व्रत भी किया जाता है. सनातन धर्म की मान्यता है कि शुक्रवार को जो कोई भी माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा और व्रत करता है उसके जीवन में खुशहाली आती है.

माता लक्ष्मी की कृपा से घर धन धान्य से भर जाता है. हर तरह की सुख-सुविधा प्राप्त होती है. ये दिन शुक्र देव का भी होता है. इस दिन उनसे जुड़े उपाय भी किए जाते हैं. शुक्रवार के दिन पूजा-पाठ, व्रत और उपाय के अलावा कई चीजों का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है. वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका दान करना शुक्रवार के दिन वर्जित किया गया गया है. इनको करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. साथ ही कुछ अन्य काम भी हैं, जो शुक्रवार को नहीं करने चाहिए.

शुक्रवार को न करें ये काम

मांसाहारी चीजों का सेवन: शुक्रवार के दिन मांसाहारी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करें. इस नियम का पालन घर के साथ-साथ बाहर भी करें. अगर आप इस नियम की अनदेखी करते हैं, तो माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.

खट्टी चीजों का सेवन: शुक्रवार के दिन आपको खट्टी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करें. माना जाता है कि ऐसा करने से भी माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.

पैसों का लेन-देन: शुक्रवार के दिन किसी भी तरह का पैसों का लेन-देन करें, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन उधार दिए गए पैसे जल्दी वापस नहीं मिलते हैं.

चांदी और चीनी का दान: दान-पुण्य का काम करना बेहद शुभ होता है, लेकिन शुक्रवार के दिन चांदी का दान न करें. साथ ही इस दिन चीनी का दान करने से भी मना किया जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से शुक्र कमजोर होता है.

ये भी पढ़ें: Nag Panchami 2026: नागों को क्यों चढ़ाया जाता है दूध? जानें क्या शास्त्रों में है उल्लेख

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.