Chor Panchak 2026: चोर पंचक आज से शुरू, अगले 5 दिन इन कामों को करने से बचें
TV9 Bharatvarsh July 31, 2026 11:42 AM

Panchak 2026: सनातन धर्म में पंचक को बहुत संवदेनशील और सावधानी रखने वाला समय माना जाता है. पंचक पांच दिनों की एक अशुभ अवधि मानी जाती है, जिस दौरान सनातन धर्म में किसी भी प्रकार का कोई भी शुभ काम न करने की मान्यता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज से पंचक की शुरुआत हो गई है. आज पंचक की शुरुआत सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर हुई. आज शुक्रवार है और इस दिन के पंचक को चोर पंचक कहा जाता है. ये पंचक 04 अगस्त तक रहेगा.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक के अशुभ काल का संबंध चंद्रमा के गोचर से बताया जाता है. कहते हैं कि जब चंद्रमा पांंच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में गोचर करता है, तो पंंचक काल की शुरुआत होती है. ये पांचों नक्षत्र कुंभ और मीन राशि में आते हैं. चोर पंचक को बहुत खतरनाक माना जाता है.

चोर पंचक में रखें ये सावधानियां

ज्योतिषीय मान्यता है कि चोर पंचक के दौरान चोरी, धन हानि और व्यापार से जुड़े नुकसान की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है. इस वजह से चोर पंचक के दौरान अपने घर, दुकान और कारोबार से जुड़े मामलों में ज्यादा सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. चौर पंचक में आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. कारोबारियों को इस समय किसी बड़े सौदे का फैसला सोच-समझकर लेने को कहा जाता है.

अगले पांच दिन न करें ये काम
  • चोर पंचक के दौरान नया बिजनेस या कारोबार शुरू नहीं करें. इस समय नया कारोबार लाभ की जगह हानि दे सकता है.
  • जमीन-जायदाद की खरीदारी और शेयर बाजार में पैसे का निवेश करने से बचें. इस समय निवेश से नुकसान हो सकता है.
  • चोर पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा न करें. इस दिशा में की यात्रा समस्याओं का कारण बन सकती है.
  • पंचक के दौरान गलती से भी विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन या किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं करें.
  • चोर पंचक के दौरान लोहे की वस्तुएं और कपड़े भी न खरीदें.
  • ज्वलनशील पदार्थों को खरीदने या जमा करने से भी बचें.
  • पंचक के दौरान धन का लेन देन नहीं करें.

ये भी पढ़ें: Venus Transit 2026: वृषभ, मिथुन, कर्क सहित इन 6 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, शुक्रदेव करेंगे कल गोचर

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.