इलेक्ट्रिक कार खरीदने के बाद भूलकर भी न छोड़ें यह इंश्योरेंस, मुश्किल समय में देगा सबसे बड़ा सहारा
TV9 Bharatvarsh July 31, 2026 12:43 PM

अगर आपने नई इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदी है या खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ नॉर्मल मोटर इंश्योरेंस लेना ही काफी नहीं है. इलेक्ट्रिक गाड़ी की तकनीक पेट्रोल और डीजल कारों से अलग होती है. इसमें बैटरी, मोटर, चार्जर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम जैसे महंगे पार्ट्स लगे होते हैं. ऐसे में इनकी सुरक्षा के लिए EV Protect Add-on Cover लेना समझदारी भरा फैसला हो सकता है. ये एक्सट्रा कवर उन नुकसान को भी कवर करने में मदद करता है, जो नॉर्मल मोटर इंश्योरेंस में शामिल नहीं होते. इससे गाड़ी मालिक को अचानक आने वाले बड़े खर्च से राहत मिल सकती है.

मोटर और कूलिंग सिस्टम की सेफ्टी

इलेक्ट्रिक कार की मोटर में कूलिंग सिस्टम होता है. अगर किसी कारण कूलेंट लीक हो जाए और मोटर को नुकसान पहुंचे, तो उसकी मरम्मत का खर्च काफी ज्यादा हो सकता है. EV Protect Add-on ऐसे मामलों में आर्थिक सेफ्टी देने में मदद कर सकता है.

पानी से बैटरी को नुकसान

बारिश के मौसम में जलभराव वाली सड़कों से गुजरते समय बैटरी में नमी या पानी पहुंचने का खतरा रहता है. इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी सबसे महंगे पार्ट्स में से एक होती है और इसे बदलने में लाखों रुपये तक खर्च हो सकते हैं. ऐसे नुकसान से बचाने में यह एक्सट्रा कवर मददगार साबित हो सकता है.

चार्जर की सुरक्षा भी जरूरी

EV के साथ मिलने वाला चार्जर भी काफी महंगा होता है. अगर वह चोरी हो जाए, चूहों के काटने से खराब हो जाए या वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण काम करना बंद कर दे, तो नया चार्जर खरीदना महंगा पड़ सकता है. EV Protect Add-on ऐसे जोखिमों के लिए भी मददगार हो सकता है.

शॉर्ट सर्किट और आग से सुरक्षा

इलेक्ट्रिक गाड़ियों में शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रिकल खराबी की आशंका पूरी तरह खत्म नहीं होती. कुछ मामलों में आग लगने जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं. ऐसे जोखिमों से होने वाले नुकसान को कवर करने के लिए एक्सट्रा सेफ्टी कवर लेना फायदेमंद माना जाता है.

क्यों जरूरी है Add-on Cover?

नॉर्मल मोटर इंश्योरेंस में थर्ड पार्टी कवर, पर्सनल एक्सीडेंट और कुछ बुनियादी सुरक्षा मिलती है. लेकिन बैटरी, चार्जर, इलेक्ट्रिकल सिस्टम या दूसरे खास EV पार्ट्स से जुड़े सभी नुकसान इसमें शामिल नहीं होते. इसलिए नई इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय अपनी बीमा कंपनी या एजेंट से EV Protect Add-on Cover के बारे में जरूर जानकारी लें. यह छोटी-सी अतिरिक्त लागत भविष्य में बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है.

यह भी पढ़ें- Maruti Brezza Turbo की एंट्री से बदलेगा गेम! अब SUV में मिलेगा दमदार पावर और मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस

दो दमदार सबकॉम्पैक्ट SUVs आमने-सामने, Brezza Facelift और XUV 3XO में किसे चुनना रहेगा समझदारी?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.