Sussanne Net Worth: कितनी अमीर हैं ऋतिक की Ex वाइफ सुजैन खान? 'अलायंस' में बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी से मिलकर रोईं
TV9 Bharatvarsh July 31, 2026 01:42 PM

Sussanne Khan Networth: अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो अलायंस अब फाइनल वीक से काफी करीब है. शो में इस वक्त कुशाल टंडन ‘ऐस’ बने हुए हैं और उनकी जिनसे भी टक्कर हुई थी, सबसे बदला लिया है. अब ‘अलायंस’ में फैमिली वीक शुरू हो गया है, जहां कुशाल टंडन की बहन, मिनी के बच्चे और पति के अलावा अर्सलान गोनी के लिए गर्लफ्रेंड सुजैन खान आई थीं. दोनों का वीडियो भी इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसमें सुजैन खान काफी इमोशनल होती नजर आ रही हैं, साथ ही अर्सलान गोनी को समझाती नजर आईं. हालांकि, कमाई के मामले में सुजैन खान काफी आगे हैं, जानिए कितनी नेटवर्थ है?

दरअसल ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी 20 दिसंबर 2000 को हुई थी. जबकि 31 अक्टूबर 2014 को दोनों ने तलाक ले लिया था. उनके इस शादी से दो बच्चे हैं, रेहान रोशन और रिदान रोशन. खैर, सुजैन खान और अर्सलान गोनी 2021 की शुरुआत से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कॉमन फ्रेंड के जरिए ही दोनों की मुलाकात हुई थी, कई सालों से दोनों साथ हैं.

सुजैन खान कितने करोड़ की मालकिन हैं?

सुजैन खान एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर और बिजनेसवुमैन हैं. साल 2011 में उन्होंने इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान के साथ कोलैबोरेट किया. साथ ही मुंबई में चारकोल प्रोजेक्ट की शुरुआत की, जो भारत में पहला इंटीरियर फैशन स्टोर है. साथ ही द लेबल लाइफ के लिए काम कर चुकी हैं. उन्होंने अमेरिका के ब्रूक्स कॉलेज से इंटीरियर डिजाइनिंग की डिग्री ली थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजैन खान की नेटवर्थ 80 से 125 करोड़ रुपये के बीच है. लंबे वक्त से सुजैन को लेकर ऐसी अफवाहें थी कि उन्हें तलाक के बाद ऋतिक रोशन से 400 करोड़ की एलिमनी मिली थी. लेकिन बाद में उनकी बहन ने बताया कि ये झूठ है उन्होंने कोई एलिमनी नहीं ली.

वहीं, बात अर्सलान गोनी की करें, तो वो एक्टर और मॉडल हैं. जो वेब सीरीज ‘माई हीरो बोल रहा हू’ और ‘तनाव’ में काम कर चुके हैं. हालांकि, वो सुजैन खान के साथ रिश्ते को लेकर ही सुर्खियों में रहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्सलान गोनी की टोटल नेटवर्थ लगभग 6 से 20 करोड़ रुपये के बीच है.

सुजैन और अर्सलान का वीडियो

Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন

Arslan Goni (@arslangoni) -এর দ্বারা একটি পোস্ট শেয়ার করা হয়েছে

‘अलायंस’ में अर्सलान के साथ हैं भाई अली

अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में अर्सलान गोनी अकेले नहीं हैं, उनके भाई अली गोनी की भी शो में बतौर वाइल्ड एंट्री हो चुकी है. जिसके बाद अर्सलान गोनी का भी पूरा गेम बदल गया और वो कुशाल टंडन से सीधा पंगा लेते हुए दिखे हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.