Property Aadhaar Card : दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल लाएगी CM रेखा गुप्ता की सरकार, हर संपत्ति का बनेगा प्रॉपर्टी कार्ड
et July 31, 2026 02:42 PM
दिल्ली की की सरकार अब हर संपत्ति को स्थाई डिजिटल पहचान दिलाने के लिए भूमि रिकॉर्ड विधायक 2026 लाने की तैयारी में है। इस लैंड रिकॉर्ड बिल में सभी संपत्तियां के लिए प्रॉपर्टी आधार कार्ड बनाने की योजना है। जैसे देश में सभी व्यक्तियों का आधार कार्ड होता है। जब किसी प्रॉपर्टी को यूनिक पहचान मिल जाएगी तो उस प्रॉपर्टी की ओनरशिप के विवाद से लेकर फर्जी दस्तावेज और भूमि विवाद जैसे मामले कम होंगे।
दिल्ली में सभी संपत्तियों का बनेगा आधारकार्डदिल्ली सरकार की योजना के अनुसार, सबसे पहले व्यावसायिक से लेकर आवासीय संपत्तियों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे ड्रोन के आधार पर किया जाएगा फिर डिजिटल मैपिंग और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सर्वे के बाद ही सभी संपत्तियों को विशिष्ट डिजिटल पहचान देकर उनका नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। और प्रॉपर्टी आधार कार्ड जारी किया जाएगा।
इस योजना के बारे में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि जैसे व्यक्तियों को आधार कार्ड से विशिष्ट पहचान मिलती है वैसे ही दिल्ली की संपत्तियों को भी सुरक्षित डिजिटल पहचान दी जाने की तैयारी की जा रही है।
ड्रोन सर्वेक्षण से पहले हो चुके हैं प्रॉपर्टी कार्ड तैयारदिल्ली सरकार पहले ही 30 गांव का ड्रोन सर्वेक्षण करके स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड बन चुके हैं। इसकी सफलता के बाद ही अब पूरे दिल्ली में इसे लागू करने का फैसला किया जा रहा है। अब दिल्ली में सभी संपत्तियों के रिकॉर्ड में ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए पहले ड्रोन और अन्य माध्यम से सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके पहले विधानसभा के विशेष सत्र में सरकार दिल्ली भूमि रिकॉर्ड विधेयक , 2026 को पेश करेगी।
सभी संपत्तियों को शामिल किया जाएगा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि इस प्रक्रिया के बाद सभी संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगी, जिससे भूमि विवाद या अन्य विवाद कम हो जाएंगे। दिल्ली के हर शहरी और ग्रामीण इलाकों की सभी प्रकार के संपत्तियों को इसमें शामिल किया जाएगा। सभी संपत्तियों के ग्राउंड फ्लोर से लेकर पूरी इमारत का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। ताकि बाद में कभी भी सम्पत्ति के किसी भी हिस्से को लेकर कोई विवाद की स्थिति में मामला आसानी से सुलझ जाए ।